‘हनुमान अंश 2’ ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद अब इसके अगले पार्ट को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ गई है. फिल्म का दूसरा भाग बनाए जाने की जानकारी सामने आ चुकी है। इसी बीच खबरें हैं कि ‘हनुमान अंश 2’ में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी खास भूमिका में नजर आ सकते हैं.
क्या फिल्म में दिखेंगे विराट और अनुष्का?
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के फिल्म से जुड़ने की खबर ने फैंस का ध्यान खींच लिया है. हालांकि, अभी दोनों की कास्टिंग को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रोड्यूसर नम्रता सिंह ने इस बारे में बात करते हुए संकेत दिया कि टीम ने कुछ चर्चित लोगों से संपर्क किया है। इनमें विराट और अनुष्का का नाम भी शामिल है.
प्रोड्यूसर ने क्या बताया?
नम्रता सिंह के मुताबिक, फिल्म की आगे की कहानी के लिए कई लोगों से बातचीत की जा रही है। ऐसे में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के कैमियो को लेकर संभावनाएं जरूर बनी हुई हैं, लेकिन इसे पक्का मानना अभी जल्दबाजी होगी। यानी फिलहाल फैंस को उनकी तरफ से आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा.
‘हनुमान अंश’ को मिली बड़ी सफलता
नीम करौली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक यात्रा से प्रेरित ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है. फिल्म की सफलता के बाद इसके आगे के हिस्सों को लेकर भी उत्सुकता बढ़ी है. रिपोर्ट्स के अनुसार, कहानी को शुरुआत से ही एक ट्रिलॉजी के रूप में आगे बढ़ाने की योजना थी.
तीसरे पार्ट को लेकर भी योजना
मेकर्स की योजना फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाने की है. बताया गया है कि तीसरे भाग में नीम करौली बाबा के अंतरराष्ट्रीय प्रभाव और उनकी आध्यात्मिक विरासत पर ज्यादा फोकस किया जा सकता है. अब देखना होगा कि दूसरे पार्ट में कौन-कौन से नए चेहरे शामिल होते हैं और क्या विराट-अनुष्का सच में फिल्म का हिस्सा बनते हैं.