.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D1cce79bf-4e81-4f47-98ed-7b1e08836018&w=3840&q=75)
Bulandshahr News : थाना खानपुर नगर की नई बस्ती में विवाहिता की संदिग्ध मौत से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि 22 वर्षीय समरीन की दो साल पहले इरशाद नाम के युवक से शादी हुई थी. शादी के बाद से ही पारिवारिक विवादों की बातें सामने आ रही थीं. पुलिस के अनुसार देर रात समरीन की अचानक मौत हो जाने से पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया.
मृतका के मायके पक्ष ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पति इरशाद ने समरीन को जहर देकर मार डाला. मृतिका के भाई अफ़रोज़ का कहना है कि समरीन अक्सर अपने पति के उत्पीड़न की शिकायत करती थी, और शादी के बाद से ही उसके साथ मारपीट की जाती थी. घटना की सूचना मिलते ही खानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
वहीं, मौके पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम ने पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और सबूत इकट्ठा किए. सीओ स्याना प्रखर पांडे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह मामला आत्महत्या का है या हत्या का। पोस्टमार्टमरिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने पति समेत अन्य परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है.