
Suzuki Electric Car: जापान में 29 अक्टूबर से Japan Mobility Show 2025 शुरू होने वाला है। इस शो के दौरान सुजुकी अपनी नई Vision e-Sky इलेक्ट्रिक कार को पेश करने वाली है। इसके पेश होने से पहले ही इस कार की डिजाइन की झलक देखने को मिल चुकी है। इस कार को वैगनआर का इलेक्ट्रिक वर्जन भी माना जा रहा है। बता दें कि ये कंपनी के पोर्टफोलियो की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार होगी। आइए विस्तार से Vision e-Sky के बार में जानते हैं।
Suzuki Vision e-Sky का डिजाइन
Vision e-Sky का डिजाइन WagonR से प्रेरित है , लेकिन इसमें नया फ्रंट फेसिया दिया गया है, जिसमें पिक्सल-स्टाइल लाइटिंग एलिमेंट्स और C-शेप्ड LED DRLs शामिल हैं। इसका साइड प्रोफाइल में उभरे हुए व्हील आर्चेस, रिट्रेक्टेबल डोर हैंडल्स, और ब्लैक्ड-आउट A और B पिलर्स दिए गए हैं। ये इलेक्ट्रिक कार दिखने में काफी स्पोर्टी लुक देती है। इसकी लंबाई 3,395 मिमी, चौड़ाई 1,475 मिमी और ऊँचाई 1,625 मिमी है। यह डाइमेंशन करीब उसी के समान है, जो जापान में बिकने वाली पेट्रोल WagonR के हैं।
270 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज दे सकेगी
कंपनी का कहना है कि यह इलेक्ट्रिक कार 270 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज दे सकेगी। इस इलेक्ट्रिक कार के इंटीरियर की बात करें, तो इसमें डिजिटल स्कीन और सेंट्रल कंसोल के लिए मिरर थीम का इस्तेमाल किया गया लगता है। साथ ही इसमें डैशबोर्ड और डोर पर एम्बिएंट लाइटिंग देखी जा सकती है। वहीं, फ्रंट सीटों के बीच लगा एक फ्लोटिंग कंसोल वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग पैड से लैस है।