दुनिया भर में लॉटरी को जुआ माना जाता है और कई देशों में यह बैन भी है। पर क्या आपको पता है कि दुनिया में एक ऐसा देश भी है जहां लॉटरी को लीगल और एक इन्वेस्टमेंट की तरह माना जाता है। आइए आपको इस देश के अनोखे लॉटरी सिस्टम के बारे में बताते हैं।
लॉटरी है इन्वेस्टमेंट
स्वीडन में लोग लॉटरी को जुआ नहीं मानते बल्कि उन्के लिए यह एक बेहद अच्छी इन्वेस्टमेंट है। यहां के लोग अपनी सैलरी का एक मोटा हिस्सा लॉटरी में इन्वेस्ट करते हैं। रिपोर्ट्स बताती हैं कि हर महीने तकरीबन एक औसत स्वीडिश नागरिक करीब 63 डॉलर से ज्यादा केवल लॉटरी और गेमिंग पर खर्च कर देते हैं। रिपोर्ट्स यह भी बताती है कि कई लोगों के लिए लॉटरी की धनराशि उनकी पेंशन के लिए रखी गई राशि से भी अधिक है।
इसलिए लीगल है लॉटरी
स्वीडन की अपनी एक बेहद दिलचस्प लॉटरी संस्कृति है जिसमें प्राइज लिंक्ड सेविंग एक अहम भूमिका निभाती है। प्राइज लिंक्ड सेविंग प्रणाली के तहत लोगों को बचत पर लॉटरी ड्रा के जरिए इनाम जीतने का मौका मिलता है। यह पारंपरिक ब्याज कमाने से बिल्कुल अलग है। इसका सबसे बड़ा फायदा मनोवैज्ञान और व्यावहार पर है जिससे लोगों का कमाया पैसा जाया नहीं जाता बल्कि उसे एक बेहतर बचत या सेविंग के तरीके से बचाया जाता हैं। इस प्रणाली ने लोगों के मनोवैज्ञान और व्यावहार में बदलाव लाया जिससे 1980 के बाद स्वीडन की आधी से ज्यादा आबादी ने इसे अपनाने का फैसया लिया।
कानून में बदलाव
एक ओर जहां दुनिया में लॉटरी पर कई जगह बैन है वहीं स्वीडन के कानून के अनुसार लॉटरी लीगल है। देश के एकाधिकार को समाप्त करके वर्ष 2019 में स्वीडन ने लाइसेंसिंग प्रणाली लागू की जिसमें उसने अपने जुआ कानून में बड़ा सुधार किया। इस बदलाव में लॉटरी को लीगल करके सब्सक्रिप्शन सिस्टम को लागू किया गया। इस बदलाव से लॉटरी में भाग लेना लोगों के लिए एक नियमित खर्चे के तौर पर माना गया है। यहां लॉटरी खरीदने को एक सब्सक्रिप्शन की तरह देखा जाने लगा है। उनके लिए लॉटरी केवल एक भुगतान करने जैसा है।
यह भी पढ़ेंः Social Media Platforms: सोशल मीडिया पर सुप्रीम कोर्ट की चिंता, डिजिटल प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग पर उठाए सवाल
लॉटरी सब्सक्रिप्शन
स्वीडन के लोगों का लॉटरी में भाग लेना कोई बड़ी बात नहीं है बल्कि यह उनकी रोजमर्रा के वित्तीय व्यवहार का सामान्य हिस्सा है। स्वीडन में लॉटरी की एक खास बात यह है कि यहां वेतन आधारित लॉटरी सब्सक्रिप्शन सिस्टम है। इस लाइसेंस लॉटरी सिस्टम में हर महीने किसी सब्सक्राइबर के बैंक खाते से एक निश्चित धनराशि अपने आप कट जाती है जिसे किसी सामाजिक और राजनीतिक उद्देश्यों के लिए फंड किया जाता है।
टैक्स फ्री
स्वीडन के लोगों में लॉटरी के लिए क्रेज़ बढ़ रहा है और वे इससे बेहद आकर्षित हो रहे हैं। इसकी खास वजह है टैक्स में मिलने वाला फायदा। लाइसेंस लॉटरी के जिन प्रतिभागियों की जीत होती है उनके लिए वह पूरी तरह से टैक्स फ्री हो जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि टैक्स का हिसाब किताब स्रोत पर ही हो जाता है जिस वजह से प्रतिभागी अपनी कमाई गई राशि को साफ सुथरा और वैध मानते हैं।
सामाजिक प्रभाव
स्वीडन में लॉटरी सिस्टम से होने वाली कमाई का एक बड़ा हिस्सा चैरिटी के लिए जाता है। इसे खेल-कूद और संस्कृति के साथ समुदाय के विकास के लिए इस्तेमाल में लिया जाता है। ऐसा करने से प्रतिभागियों को उनका यह काम एक अच्छे मकसद की तरह नजर आता है। भले ही प्रतिभागियों की जीत ना हो पर उन्हें यह सेटिस्फेक्शन रहता है कि उनका पैसा एक सार्थक और अच्छे काम में इस्तेमाल किया जा रहा है।