बुलंदशहर, बुलंदशहर के थाना अगौता क्षेत्र में स्कूटी और शिफ्ट कार के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में बड़ा हादसा हो गया. टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार पति-पत्नी और उनकी 6 वर्षीय मासूम बेटी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल चारों लोगों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने स्कूटी सवार पति-पत्नी और उनकी मासूम बच्ची को मृत घोषित कर दिया। हादसे में तीनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है.
पुलिस के अनुसार मृतक स्कूटी सवार अगौता थाना क्षेत्र के गांव नगला शेख के रहने वाले बताए जा रहे हैं. यह दर्दनाक हादसा थाना अगौता क्षेत्र के गांव अकबरपुर रैना के सामने हुआ है पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया कि घटना देर रात की है. सड़क खाली होने के कारण कार बहुत तेज गति से चल रही थी। तभी सामने से स्कूटी आ रही थी। एकाएक सामने से स्कूटी आने पर कार अनियंत्रित हो गई और कार चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार भी सामने की ओर से बुरी तरह डेमेज हो गई। स्कूटी पर पति पत्नी और उनकी 6 साल की बेटी थी। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने आनन फानन में कार सवार और स्कूटी सवार को जिला अस्पताल पहुँचाया। जहां चिकित्सकों ने स्कूटी सवार पति पत्नी और 6 साल की बच्ची को मृत घोषित कर दिया। वहीं कार सवार चारो की हालात भी गंभीर बनी हुई है। जैसे ही तीनो मृतकों की खबर उनके परिजनों के पास पहुँची तो वहां कोहराम मच गया.