Maruti Suzuki CNG Automatic: भारतीय बाजार में सबसे लोकप्रिय कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने मिडिल क्लास और बजट ग्राहकों को एक बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी ने अपनी तीन सबसे पसंदीद कारों-Swift, Dzire और Baleno को CNG Automatic अवतार में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। अब तक ग्राहकों को सीएनजी कार चलाते समय बार-बार गियर बदलने पड़ते थे, लेकिन मारुति ने अब इस झंझट को पूरी तरह खत्म कर दिया है। तो आइए जानते हैं इन तीनों कारों को कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है।
किस कार की कितनी कीमत
बता दें कि कंपनी ने इन कारों को अलग-अलग वेरिएंट्स में लॉन्च किया है, ताकि हर बजट के ग्राहक इन्हें खरीद सकें। मारुति Swift CNG AMT की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.92 लाख रखी गई है। कंपनी इस दमदार इंजन को स्विफ्ट के VXi, VXi(O) और ZXi वेरिएंट्स में दे रही है। वहीं, Dzire CNG AMT की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.53 लाख तय की गई है। यह VXi और ZXi ट्रिम्स में उपलब्ध है, जिसके टॉप ZXi मॉडल की कीमत ₹9.53 लाख तक जाती है। इसके अलावा, Baleno CNG AMT को 8.32 लाख Delta वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है, जबकि इसके प्रीमियम Zeta वेरिएंट की कीमत ₹9.32 लाख रखी गई है।
कितना देती है माइलेज
कंपनी का दावा है कि ये नए ऑटोमैटिक सीएनजी मॉडल अपने पुराने मैनुअल मॉडल से भी ज्यादा माइलेज देते हैं। Dzire CNG AMT सबसे ज्यादा 36.47 किमी/किग्रा का माइलेज देती है। जबकि
Swift CNG AMT 35.34 किमी/किग्रा का शानदार माइलेज देती है। वहीं Baleno CNG AMT 34.47 किमी/किग्रा का माइलेज देने में सक्षम है। जो पेट्रोल के बढ़ते दामों के बीच ग्राहकों की जेब का खर्च बहुत कम कर देगा।
यह भी पढ़ें: 9 लाख की बजट में 30KM का माइलेज! आ रही है Renault की नई सब-कॉम्पैक्ट SUV; जानिए कब होगी लॉन्च
बूट स्पेस से करना होगा समझौता
सीएनजी के साथ ऑटोमैटिक ड्राइविंग का आराम जरूर मिलेगा, लेकिन सामान रखने के लिए डिक्की में जगह कम मिलेगी। स्विफ्ट, डिजायर और बलेनो में पुराना सिंगल-सिलेंडर सेटअप ही दिया गया है। जहां 55 लीटर क्षमता वाले सीएनजी टैंक के ठीक पास में ही स्पेयर व्हील भी रखा गया है। जिससे कार की डिक्की में भारी सामान या बड़े सूटकेस रखने के लिए बहुत ही सीमित जगह बचती है।