Swiggy 99 Store: अगर आप भी अक्सर Swiggy से खाना ऑडर करते रहते हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। जी हां ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी Swiggy ने अपने ऐप पर एक नया सेक्शन "99 Store" लॉन्च किया है। इस सर्विस के तहत कंपनी 99 रुपये में सिंगल सर्व मील ऑफर करेगी, मतलब अब आपको सस्ते में खाना ऑर्डर करने की सुविधा मिलने वाली है। इस नई सर्विस को लॉन्च करने के पीछे का मकसद उन युवाओं तक खाना पहुंचाना है, जो कम समय में सस्ती कीमत पर खाना मंगवाना चाहते हैं।
99 Store की खासियत
बता दें कि इस सर्विस के साथ युवाओं को सस्ती कीमत पर रोल्स, बिरयानी, नूडल्स, नॉर्थ इंडियन, साउथ इंडियन, बर्गर, पिज्जा और केक जैसे फूड आईटम्स को उपलब्ध करवाना है। "99 Store" की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें फ्री डिलीवरी मिलती है। Swiggy के फूड मार्केटप्लेस के CEO रोहित कपूर ने कहा कि ’99 रुपये में मील, सिर्फ कीमत की बात नहीं है बल्कि एक वादा है।’साथ ही उन्होंने बताया कि हमने रेस्टोरेंट्स पार्टनर्स और अपने डिलीवरी फ्लीट के साथ मिलकर हर दिन की मील को अफोर्डेबल बनाने पर काम किया है।
175 से ज्यादा शहरों में मिलेगी सर्विस
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी Swiggy की ये सर्विस 175 से ज्यादा शहरों में मिलेगी। 99 Store को बेंगलुरु, अहमदाबाद, कोलकाता, हैदराबाद, दिल्ली, पुणे, चेन्नई, लखनऊ, वड़ोदरा समेत कई शहरों में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी का कहना है कि 99 स्टोर में कंज्यूमर्स को जल्द तैयार होने वाली डिश मिलेंगी, जिनकी कीमत 99 रुपये तक होगी।