इजरायल पर 7 अक्टूबर 2023 को हमास का अचानक से हमला हुआ। आसमान से पैराशूट के जरिए उतरे दहशतगर्दों ने एक म्यूजिक फेस्टिवल में जुटे लोगों पर गोलियां बरसा दीं। उसके बाद से ही गाजा जंग का मैदान बन गया। उस हमले ने पूरी दुनिया पर असर डाला। ऑस्ट्रेलिया भी इसमें से एक था।
इजरायल और यहूदियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी
उस हमले के ठीक 2 दिन बाद यानी 9 दिसंबर को सिडनी ओपेरा हाउस में इजरायल के साथ एकजुटता दिखाते हुए नीले और सफेद रंग की लाइटिंग की गई। थोड़ा वक्त बीता और इजरायल विरोधियों का मजमा लग गया। भीड़ ने इजरायल और यहूदियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसी तनाव का जिक्र जिलियन सेगल ने रविवार को किया।
जानबूझकर किया गया हमला
ऑस्ट्रेलिया में यहूदी-विरोधी भावना से लड़ने के लिए संघीय सरकार की विशेष दूत जिलियन सेगल ने कहा कि बॉन्डी शूटिंग ऑस्ट्रेलियाई प्रतीकों पर एक जानबूझकर किया गया हमला था और, यह बिना किसी चेतावनी के नहीं हुआ। ऑस्ट्रेलिया में, यह 9 अक्टूबर 2023 को सिडनी ओपेरा हाउस में शुरू हुआ था। हमने तब सिडनी हार्बर ब्रिज पर आतंकवादी झंडे लहरते और चरमपंथी नेताओं की जय-जयकार करते हुए एक मार्च देखा। अब मौत बॉन्डी बीच तक पहुंच गई है।
बॉन्डी बीच मास किलिंग उसका ही नतीजा है
उन्होंने कहा कि ओपेरा हाउस की सीढ़ियों से नारे, सिनेगॉग (यहूदियों का पूजा स्थल) में आग लगाना और अब एक उत्सव में नरसंहार एक स्पष्ट पैटर्न बनाते हैं। तो 9 अक्टूबर 2023 उस आग की चिंगारी थी जो जलती रही। कभी मध्यम पड़ी लेकिन चरमपंथियों के दिमाग में धधकती रही। बोंडी बीच मास किलिंग उसका ही नतीजा है। इसके बाद 25 मई, 2024 को भी ऐसा ही कुछ हुआ। मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े यहूदी स्कूल पर ग्रैफिटी (दीवारों पर लिखा गया) बनाई गई। इसमें किल इजरायल लिखा गया।
यहूदी बेकरी पर यहूदी विरोधी ग्रैफिटी स्प्रे
फिर 13 अक्टूबर 2024 को सिडनी में एक यहूदी बेकरी पर यहूदी विरोधी ग्रैफिटी स्प्रे की गई, और मालिक के लिए एक धमकी भरा नोट छोड़ा गया। इसमें लिखा था सावधान रहें। 17 अक्टूबर 2024 को सिडनी में बोंडी ब्रूअरी कर्ली लुईस ब्रूइंग कंपनी के सामने के दरवाजे को आग लगा दी गई और बोंडी कोशर डेली लुईस कॉन्टिनेंटल किचन में 20 अक्टूबर को आग लगा दी गई।