Brain Fog Symptoms: क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि सामने रखी हुई चीज का नाम याद नहीं आता या किसी से बात करते समय बीच में शब्द भूल जाते हैं या किसी काम पर ध्यान केंद्रित करने में बहुत मुश्किल होती है? अगर ऐसा कभी कभार हो तो यह सामान्य थकान या तनाव का नतीजा हो सकता है। लेकिन जब ये समस्याएं बार-बार होने लगें और आपको रोजमर्रा के काम का प्रभावित होने लगें, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। चिकित्सा भाषा में इसे समस्या को रेन फॉग (Brain Fog) कहा जाता है।
क्या कहते हैं डॉक्टर
न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर के अनुसार मानसिक थकान को केवल उम्र बढ़ने या ज्यादा काम करने का बहाना मानकर छोड़ देना सही नहीं है। ब्रेन फॉग अपने आप में कोई बीमारी नहीं है, बल्कि यह शरीर या मस्तिष्क के भीतर चल रही किसी अन्य समस्या का एक स्पष्ट संकेत हो सकता है।
ब्रेन फॉर्म के मुख्य लक्षण
छोटी-छोटी बातें भूलना- हाल ही में हुई बातचीत, रखी हुई चीजें या जरूरी काम याद रखने में परेशानी होना या फिर बार-बार एक चीजें भूलना।
ध्यान लगाने में परेशानी- किसी किताब, रिपोर्ट, मीटिंग या ऑफिस के काम पर लंबे समय तक फोकस बनाए रखना कठिन हो जाता है और ध्यान बार-बार भटकता है।
सही शब्द खोजने में दिक्कत- बातचीत करने समय सामान्य शब्द जुबान पर न आना या वाक्य पूरा करने में कठिनाई महसूस होना।
मानसिक रूप से भारीपन महसूस होना- किसी निर्णय लेने या किसी समस्या का समाधान निकालने में अत्यधिक मेहनत करनी पड़ती है।
काम पूरा करने में अधिक समय- जिन कामों को पहले चुटकियों में पूरा कर लेते थे, उन्हें करने में अब ज्यादा समय और मानसिक ऊर्जा लगती है। एक साथ कई काम संभालना मुश्किल हो जाता है।
चीजें बार-बार इधर-उधर रखना- चाबी, मोबाइल, चश्मा या अन्य जरूरी सामान कहां रखा है, यह बार-बार भूल जाना। हालांकि कभी-कभार ऐसा होना सामान्य है।
मानसिक थकान और चिड़चिड़ापन- दिमाग पर लगातार जोर डालने से जल्दी थक जाना, साथ ही चिड़चिड़ापन और बेचैनी महसूस होना।
क्यों होता है ब्रेन फॉग
डॉक्टर के अनुसार इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। अगर किसी व्यक्ति को लंबे समय से पर्याप्त और गहरी नींद नहीं मिल रही है, तो याददाश्त और एकाग्रता दोनों सीधे तौर पर प्रभावित होते हैं। साथ ही लंबे समय तक मानसिक तनाव मस्तिष्क की कार्यक्षमता को धीमा कर देता है। इसके अलावा शरीर में पोषक तत्वों की कमी, हार्मोनल बदलाव, कुछ खास दवाओं के साइड इफेक्ट्स और अन्य मेडिकल स्थितियां भी इसके पीछे जिम्मेदार हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Health News: क्या सुबह बिस्तर से उतरते ही एड़ी में होता है तेज दर्द? हो सकती है यह परेशानी; जानें बचाव के तरीके
कब जाएं डॉक्टर के पास
अगर भूलने या ध्यान केंद्रित न करने की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है और आपके रोजमर्रा के जीवन पर असर डाल रही है, तो इसे नजरअंदाज न करें। इसके साथ ही यदि बोलने में कठिनाई, शरीर के किसी हिस्से में सुन्नपन या कमजोरी, अचानक भ्रम की स्थिति, चलने में दिक्कत या तेज सिरदर्द जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।