Gas Home Remedies: आजकल की अनियमित जीवनशैली और गलत खान-पान की वजह से ज्यादातर लोगों में पेट में गैस बनने की समस्या देखने को मिलती है। गैस की समस्या एक आम समस्या बन गई है। गैस की शिकायत किसी भी उम्र के लोगों को हो जाती है। गैस की समस्या बहुत देर तक खाली पेट रहने की वजह से भी गैस की शिकायत हो जाती है। जानिए अगर पेट में गैस की शिकायत हो जाए, तो उससे तुरंत कैसे छुटकारा पाएं।
पेट में गैस होने की वजह
- मसालेदार भोजन
- कैफीन की ज्यादा मात्रा
- समय पर भोजन न करने की वजह से
- नींद पूरी न होना
- खाना खाने के बाद तुरंत लेटना
पेट में गैस के लक्षण
- पेट का भरा लगना
- उल्टी महसूस होना
- खट्टी डकार
- सिर दर्द
- पेट में जलन
यह भी पढ़ें: Cervical: बिना दवा के दूर होगा सर्वाइकल का दर्द: आयुर्वेद के इन नुस्खों में छिपा है इलाज
हींग का पानी
हींग का पानी पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर किसी को पेट में गैस की शिकायत होती है, तो उसे हींग के पानी का सेवन करना चाहिए।
अजवाइन का पानी
अजवाइन का पानी पीने से पेट के गैस की शिकायत दूर हो जाती है। अगर किसी को एसिडिटी की शिकायत होती है, तो उसे रोजाना सुबह अजवाइन का पानी पीना चाहिए।
अदरक का सेवन
अदरक का सेवन एसिडिटी की समस्या से तुरंत छुटकारा दिलाता है। अगर किसी के पेट में गैस बन गई हो तो उसे अदरक के रस का सेवन करना चाहिए।
जीरा का पानी
अगर किसी के पेट में गैस की शिकायत हो, तो उसे तुरंत जीरा का पानी पीना चाहिए। जीरा का पानी गैस की समस्या के लिए रामबाण इलाज माना जाता है।