Vitamin C Deficiency: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई विटामिन्स की जरूरत होती है, किसी एक भी विटामिन्स की कमी होने पर आप कई बीमारियों से ग्रसित हो सकते हैं, उन्हीं में से एक जरूरी विटामिन, विटामिन सी है, हमारे शरीर के लिए विटामिन सी बहुत जरूरी होता है। विटामिन-C हमारे शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने और स्किन को हेल्दी रखने के लिए सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक है। इसकी कमी होने पर शरीर कई तरह के संकेत देने लगता है, जिन्हें समय रहते पहचानना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं विटामिन सी की कमी के क्या-क्या लक्षण होते हैं और इससे कैसे निजात पाया जा सकता है।
विटामिन सी की कमी के लक्षण
1- स्किन ड्राई होना
2- जोड़ों में दर्द होना
3- एनीमिया की शिकायत होना
4- आंखों की रोशनी कमजोर होना
5- किसी भी प्रकार के घाव को भरने में समय लगना
6- कमजोरी महसूस होना
7- भूख न लगना
8- पैरों में दर्द
9- चिड़चिड़ापन
10- मसूड़ों और दांतों से संबंधी परेशानी होना
यह भी पढ़ें: Weight Loss Warning: अगर अचानक कम हो रहा है वजन, तो तुरंत कराएं इन बीमारियों की जांच
विटामिन सी की कमी को दूर करने के लिए घरेलू उपाय
संतरा
विटामिन सी की कमी होने पर संतरे का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि संतरे में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप संतरे या संतरे के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे विटामिन सी की कमी दूर होती है।
कीवी
कीवी एक ऐसा फल है, जिसमें विटामिन सी की मात्रा काफी अधिक पाई जाती है। इसलिए अगर किसी के शरीर में विटामिन सी की कमी हो जाए, तो उसे रोजाना कीवी या कीवी के जूस का सेवन करना चाहिए, इससे विटामिन सी की कमी दूर होती है।
पालक
पालक का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पालक में विटामिन सी, विटामिन ए, आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसलिए इसका सेवन करने से विटामिन सी की कमी दूर होती है।
आंवला
विटामिन सी की कमी होने पर आंवला का सेवन भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आंवला विटामिन सी का भंडार होता है, इसलिए रोजाना नियमित रूप से आंवला का सेवन करने से विटामिन सी की कमी दूर होती है।
नींबू
नींबू में विटामिन सी की सबसे अधिक मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर किसी के शरीर में विटामिन सी की कमी हो तो, उसे रोजाना नींबू पानी या नींबू का सेवन करना चाहिए, इसके सेवन से विटामिन सी की कमी जल्द दूर होती है।