Vitamin A Deficiency Diseases: शरीर को स्वस्थ रखने में पोषक तत्वों की अहम भूमिका होती है। इन्हीं जरूरी पोषक तत्वों में ‘विटामिन’ का नाम भी शामिल है। विटामिन के कई सारे प्रकार हैं, इन्हीं में से एक विटामिन ए (Vitamin A) भी है। विटामिन ए शरीर को स्वस्थ रखने के लिए काफी जरूरी होता है। बता दें कि विटामिन ए सेहत, त्वचा और बालों के लिए एक जरूर विटामिन होता है। विटामिन ए इम्यूनिटी को मजबूत बनाने और आंखों को स्वस्थ रखने के लिए काफी जरूरी होता है। साथ ही कई शारीरिक कार्यों के लिए भी महत्वपूर्ण होता है। शरीर में विटामिन ए की कमी होने से आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। इसलिए शरीर में विटामिन ए की कमी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। तो आइए जानते हैं विटामिन ए की कमी से कौन-कौन से रोग होते हैं।
विटामिन ए की कमी के लक्षण
1- आंखों की रोशनी कमजोर होना
2- कमजोरी और थकान महसूस होना
3- घाव देरी से भरना
4- त्वचा रूखी होना
5- आंखों में जलन और सूजन
6- हड्डियां कमजोर होना
7- बार-बार बीमार पड़ना
विटामिन ए की कमी से होने वाले रोग
1- शरीर में विटामिन ए की कमी होने पर आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है। क्योंकि विटामिन ए सबसे ज्यादा आंखों के लिए जरूरी होता है। शरीर में विटामिन ए की कमी होने पर आंखों की रोशनी कमजोर होने लगती है, साथ ही आंखों में खुजली और रूखेपन जैसी शिकायत भी हो जाती है।
2- शरीर में विटामिन ए की कमी होने पर त्वचा पर भी असर दिखता है। जी हां अगर आपके शरीर में विटामिन ए की कमी रहेगी तो इससे स्किन ड्राई हो जाती है। साथ ही शरीर में विटामिन ए की कमी होने पर एक्जिमा और अन्य त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती है।
3- शरीर में विटामिन ए की कमी होने पर घाव भरने में समय लगता है। जी हां क्योंकि विटामिन ए स्वस्थ त्वचा के एक महत्वपूर्ण घटक कोलेजन के निर्माण को बढ़ावा देता है। साथ ही विटामिन ए की कमी से पिंपल्स की समस्या भी हो सकती है। क्योंकि विटामिन ए सूजन से लड़ता है और पिंपल्स को रोकने में मदद करता है। इसलिए खूबसूरती निखारने के लिए विटामिन ए काफी जरूरी होता है।
4- शरीर में विटामिन ए की कमी से रोग प्रतिरोधक क्षमता यानि इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिसकी वजह से आप आसानी से किसी भी वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आ सकते हैं।
5- शरीर में विटामिन ए की कमी होने पर आप एनीमिया यानि खून की कमी के शिकार भी हो सकते हैं। जी हां क्योंकि विटामिन ए शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मददगार साबित होता है।
6- विटामिन ए की कमी गले और सीने में संक्रमण के जोखिम को बढ़ाता है। इसलिए शरीर में विटामिन ए की कमी होने पर विटामिन ए से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Tea Coffee Harmful Effects: सर्दियों में पीते हैं ज्यादा चाय तो संभल जाएं, इन परेशानियों का हो सकते हैं शिकार
विटामिन ए की कमी दूर करने के लिए खाएं ये चीजें
1- अंडा
2- दूध
3- गाजर
4- पीली या नारंगी सब्जियां
5- पालक
6- स्वीट पोटेटो
7- पत्तेदार हरी सब्जियां