.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3Da1d6e909-855d-4df1-9f2d-d086659eb866&w=3840&q=75)
Assistant Professor Recruitment 2025: तमिलनाडु टीचर्स रिक्रूटमेंट बोर्ड (TN TRB) ने सरकारी आर्ट्स और एजुकेशन कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट trb.tn.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 नवंबर 2025 तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट trb.tn.gov.in पर जाएं.
STEP 2. इसके बाद असिस्टेंट प्रोफेसर 2025 पदों के लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज कर आवेदन फॉर्म भरें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
2708 पदों पर होगी नियुक्ति
आपको बता दें कि आवेदन में सुधार की सुविधा 11 से 13 नवंबर 2025 तक उपलब्ध रहेगी। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2708 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन संभावित रूप से 20 दिसंबर 2025 को किया जा सकता है। वहीं, इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा और आवेदन शुल्क
वहीं, आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 1 जुलाई 2025 के अनुसार 57 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं, आवेदन शुल्क की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों को 600 रुपये शुल्क जमा करना होगा। तो वहीं एससी, एससीए, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये शुल्क देना होगा।