Tara Sutaria On Toxic: सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic: A Fairy Tale for Grown-ups) की रिलीज डेट को लेकर पिछले कुछ दिनों से काफी कयास लगाए जा रहे थे। सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि ‘टॉक्सिक’ की रिलीज एक बार फिर टल गई है। ऐसे में फिल्म में अहम भूमिका निभा रहीं एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने इन अफवाहों का सच बताया है।
इस दिन होगी रिलीज
तारा सुतारिया ने हाल ही में फिल्म निर्माता फराह खान के यूट्यूब व्लॉग पर बातचीत के दौरान स्पष्ट किया कि फिल्म की रिलीज डेट में कोई और बदलाव नहीं किया गया है। तारा ने पुष्टि की कि 'टॉक्सिक' अपने तय समय यानी 4 जून, 2026 को ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
‘धुरंधर 2’ से क्लैश होने वाली थी ‘टॉक्सिक’
आपको बता दें कि फिल्म पहले 19 मार्च, 2026 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' से क्लैश न हो और मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन कारणों से इसे 4 जून तक आगे बढ़ा दिया गया था।
फिल्म के निर्माता और निर्देशक
फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता गीतू मोहनदास ने किया है। यह फिल्म केवीएन प्रोडक्शंस और यश के अपने होम बैनर मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के तहत संयुक्त रूप से बनाई जा रही है। इसके मुख्य प्रोड्यूसर वेंकट के. नारायण और खुद यश हैं।
फिल्म की कास्ट
यश और गीतू मोहनदास द्वारा लिखी गई और गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' में यश ने लीड रोल प्ले किया है। फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया भी हैं।