.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3Dc672dc43-7141-4ecf-85e2-b931e19b9ed9&w=3840&q=75)
Tarun Garg Hyundai New MD and CEO: दिग्गज ऑटो कंपनी हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) अपने 29 साल के इतिहास में पहली बार किसी भारतीय को कमान सौंपने जा रही है। जी हां हुंडई मोटर ने तरुण गर्ग को अगला एमडी और सीईओ नियुक्त किया है। तरुण गर्ग का कार्यकाल 1 जनवरी, 2026 से शुरू होगा। आपको बता दें कि यह पहला मौका है जब कंपनी ने किसी भारतीय को यह कमान सौंपी है। कंपनी ने भारत में अपना संचालन 1996 में शुरू किया था।
कंपनी ने की किम के योगदान की सराहना
आपको बता दें कि हुंडई मोटर के वर्तमान एमडी उन्सू किम इस साल 31 दिसंबर को अपने पद से इस्तीफा देंगे। वहीं, हुंडई मोटर ने अपने बयान में किम के योगदान की सराहना की है, साथ ही कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान कंपनी ने कई अहम माइलस्टोन हासिल किए हैं। वहीं, उन्सू किम, दक्षिण कोरिया स्थित हुंडई मोटर कंपनी (HMC) में एक रणनीतिक भूमिका में लौटेंगे।
29 साल पहले हुई थी स्थापना
तरुण गर्ग HMIL में नेतृत्व की भूमिका निभाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। कंपनी की स्थापना 29 साल पहले हुई थी। वर्तमान समय में तरुण गर्ग HMIL के पूर्णकालिक निदेशक और मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) के रूप में कार्यरत हैं। लेकिन तरुण गर्ग को प्रमोशन देने के बाद हुंडई का एमडी और सीईओ बनाया गया है।
कौन है तरुण गर्ग
तरुण गर्ग के पास ऑटो उद्योग में 20 साल से अधिक का लंबा और समृद्ध अनुभव है। तरुण गर्ग दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग और IIM लखनऊ से MBA किया है। तरुण गर्ग 2007 में हुंडई में शामिल हुए और बिक्री, ब्रांडिंग और डीलरशिप का प्रभावी प्रबंधन करते हुए लगातार आगे बढ़े हैं। हुंडई से पहले उन्होंने मारुति सुजुकी में काम किया। जहां उन्होंने उद्योग की गहरी समझ हासिल की।
किम ने की गर्ग की तारीफ
कंपनी के पूर्व एमडी उनसू किम ने भी गर्ग की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने कई वर्षों तक उनके साथ काम किया है और मैं गर्ग की क्षमताओं से अच्छी तरह परिचित हैं। उन्होंने कहा कि तरुण ने कंपनी की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मुझे तरुण की असाधारण बुद्धिमत्ता और दूरदर्शिता पर पूरा भरोसा है, और मुझे पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में, HMIL और भी अधिक ऊंचाइयों को छूता रहेगा।