.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D52e74ebe-11e6-431c-97e3-99bce140c7e7&w=3840&q=75)
Tata Harrier EV: टाटा मोटर्स ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Tata Harrier EV की डिलीवरी भारत में शुरू कर दी है। यह एसयूवी कंपनी की अब तक की सबसे एडवांस इलेक्ट्रिक कार मानी जा रही है। इस एसयूवी की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 21.49 लाख रुपये तक हो सकती है। बता दें कि टाटा मोटर्स ने इस कार को जून 2025 में लॉन्च किया था और अब इसकी डिलीवरी शुरू हो गई है। इसकी डिमांड इतनी ज्यादा है कि पहले ही दिन 10,000 से ज्यादा बुकिंग हो गई थीं। आइए जानते हैं इस शानदार एसयूवी के फीचर्स के बारे में।
टाटा हैरियर ईवी के फीचर्स
बता दें कि टाटा हैरियर ईवी में दो बैटरी दी गई है, जिसमें 65kWh और 75kWh की बैटरी मौजूद है। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक कार 75kWh बैटरी पैक के साथ अपने ग्राहकों को सिंगल चार्ज पर 627 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज ऑफर करती है। जो लंबी दूरी के सफर के लिए इसे एक भरोसेमंद विकल्प बनाता है। टाटा हैरियर ईवी के केबिन में डुअल टोन डैशबोर्ड दिया गया है, जिसमें 14.53 इंच की टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट स्क्रीन मौजूद है। Harrier EV को एक लग्जरी और फ्यूचर रेडी SUV की तरह डिजाइन किया गया है। इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, डिजिटल रियर व्यू मिरर, 540-डिग्री कैमरा सिस्टम और सबसे महत्वपूर्ण लेवल-2 ADAS सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं.
2 से 3 महीने का वेटिंग पीरियड
टाटा मोटर्स की Tata Harrier EV को 21.49 लाख रुपये से लेकर 30.23 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लेकर आया गया है। इसके साथ ही यह टाटा मोटर्स की सबसे महंगी इलेक्ट्रिक कार है। बता दें कि इस कार की डिमांड इतनी जबरदस्त रही है कि लॉन्च के पहले दिन ही इस कार की 10,000 से ज्यादा बुकिंग हो चुकी थी। अब इस कार की डिलीवरी शुरू हो चुकी है, जिसके लिए ग्राहकों को 2 से 3 महीने का वेटिंग पीरियड झेलना पड़ सकता है।