Tata New Launch: टाटा ने अपनी सबसे पवरफुल एसयूवी, Harrier ev का एक नया मॉडल लॉन्च किया है, जिसे कंपनी ने Fearless+ QWD 75' नाम से पेश किया है। इसमें क्वाड व्हील ड्राइव दिया गया है। इस नई SUV आप ऑफ-रोडिंद का भी मजा उठा सकते हैं। यह पूरी तरह से Made in India इलेक्ट्रिक SUV है। अब ग्राहकों के लिए ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) का विकल्प पहले के मुकाबले करीब ₹2.5 लाख सस्ता हो गया है। तो आइए जानते हैं कि इस एसयूवी को कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
कितनी है कीमत
आपको बता दें कि टाटा हैरियर EV के नए वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत ₹26.49 लाख रखी गई है। इससे पहले AWD (Quad Wheel Drive) तकनीक केवल टॉप-एंड 'Empowered' वेरिएंट तक ही सीमित थी, जिसकी कीमत ₹28.99 लाख से शुरू होती थी। हैरियर EV की पूरी रेंज ₹21.49 लाख से शुरू होकर ₹30.23 लाख तक जाती है। बता दें कि टाटा ने पूरी रेंज के लिए एक नया 'सीवीड ग्रीन कलर भी पेश किया है।
दमदार बैटरी
हैरियर EV में 75kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है। एक बार फुल चार्ज करने पर यह 622 किमी (ARAI प्रमाणित) तक की दूरी तय कर सकती है। ड्यूल-मोटर सेटअप के साथ यह SUV 504 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। यह मात्र 6.3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।
यह भी पढ़ें: Lexus New Launch: भारत में कल लॉन्च होगी Lexus ES 2026, मिलेगा दमदार इंजन और बेहतरीन फीचर्स
मिलेंगे ये फीचर्स
इसमें ड्राइवर के लिए 6 तरीकों से सेट होने वाली पावर्ड सीट और बगल वाली सवारी के लिए 4 तरीकों वाली पावर्ड सीट दी गई है। अगली दोनों सीटें वेंटिलेटेड हैं। इसमें 360-डिग्री कैमरा और JBL के 10 स्पीकर्स वाला शानदार ऑडियो सिस्टम मिलता है। साथ ही इसमें 12.3-इंच टचस्क्रीन, 10-स्पीकर वाला JBL ऑडियो सिस्टम और 360-डिग्री सराउंड कैमरा जैसे फीचर्स दिे गए हैं।
सेफ्टी फीचर्स
इस गाड़ी के साथ बैटरी पर अनलिमिटेड लाइफटाइम वारंटी दी गई है जिससे इस लंबे समय तक चलाना आसान और चिंतामुक्त हो जाता है। इसके अलावा इस SUV को Bharat-NCAP ने 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है जो यात्रियों की सुरक्षा के लिए है।