Tata Safari EV: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी मांग को देखते हुए टाटा मोटर्स अपनी पॉपुलर 7-सीटर SUV Safari का इलेक्ट्रिक वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। यह कंपनी की पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार होगी, जिसे आगामी फेस्टिव सीजन में बाजार में उतारा जा सकता है। खास बात यह है कि कंपनी इसमें लंबी रेंज के साथ प्रीमियम फीचर्स और एडवांस टेक्नोलॉजी देने की तैयारी में है।
कैसा होगा डिजाइन
नई Safari EV का ओवरऑल डिजाइन मौजूदा पेट्रोल-डीजल मॉडल जैसा ही रहेगा। कार की लंबाई, चौड़ाई, रुफ रेल्स और शार्क फिन एंटीना में कोई बदलाव नहीं दिखेगा। हालांकि इसे इलेक्ट्रिक लुंक देने के लिए कुछ खास कॉस्मेटिक बदलाव किए जाएंगे।
कैसा होगा लुक
इसमें पारंपरिक ग्रिल की जगह क्लोज्ड ग्रिल दी जा सकती है। इसके अलावा नया फ्रंट और रियर बंपर दिया जा सकता है। साथ ही नए डिजाइन की टेललाइट्स देखने को मिलेगी। इसमें अलॉय व्हील्स भी देखने को मिलेंगे, जो हवा के दबाव को कम करने में मदद करेंगे। इसके अलावा कार पर इलेक्ट्रिक मॉडल की पहचान के लिए EV की बैजिंग देखने को मिलेगी।
कैसा होगा केबिन
Safari EV का इंटीरियर काफी मॉडर्न और प्रीमियम होगा। इसमें कई एडवांस्ड फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसमें ड्राइवर के सामने डिजिटल डिस्प्ले, बीच में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और फ्रंट पैसेंजर के लिए एक अलग स्क्रीन मिल सकता है। इसके अलावा ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से 6-सीटर और 7-सीटर दोनों कॉन्फिगरेशन में पेश किए जाने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: MG Hector Hawk: 28 अगस्त को लॉन्च होगी MG की नई SUV, इलेक्ट्रिक और प्लग-इन हाइब्रिड अवतार में मचाएगी धूम
बैटरी और रेंज
यह SUV टाटा के नए Acti.EV+ प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। रिपोर्ट के मुताबिक SUV में 65kWh और 75kWh बैटरी पैक के विकल्प मिल सकते हैं। इसके अलावा 80kWh का बड़ा बैटरी पैक भी पेश किया जा सकता है, जो टाटा की किसी कार में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी होगी। बड़ी बैटरी के साथ Safari EV सिंगल चार्ज में करीब 600 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है।
किससे होगी सीधी टक्कर
Safari EV के आने के बाद Tata Motors के पोर्टफोलियो में मौजूदा पेट्रोल-डीजल मॉडल के साथ उसका इलेक्ट्रिक ऑप्शन भी मौजूद होगा। भारतीय बाजार में Safari EV का सीधा मुकाबला Mahindra XEV 9S से होने की उम्मीद है।