Tata New Launch: टाटा मोटर्स ने ग्लोबल मार्केट में अपनी पकड़ मज़बूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने अपनी मशहूर कॉम्पैक्ट SUV Nexon को Tata Osprey नाम से साउथ अफ़्रीका में लॉन्च किया है। साउथ अफ़्रीका में इसकी शुरुआती क़ीमत ZAR 2,49,900 (लगभग ₹14.80 लाख) रखी गई है। इसे भारत से सीबीयू (CBU - पूरी बनी हुई गाड़ी) के रूप में निर्यात किया जा रहा है।
कैसा है डिजाइन
आपको बता दें कि Osprey का लुक और डिज़ाइन काफ़ी हद तक भारत में बिकने वाली Nexon से मिलता जुलता है। इस एसयूवी के कलर ऑप्शन समान हैं, लेकिन नाम बदल दिए गए हैं। जैसे भारत का ‘Pristine White' रंग वहां 'First Light' के नाम से मिलेगा।
इंजन और गियरबॉक्स
भारत में Nexon पेट्रोल, डीज़ल और सीएनजी में आती है, लेकिन साउथ अफ़्रीका में Osprey को फ़िलहाल सिर्फ़ 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ उतारा गया है, यह इंजन 120 PS की पावर और 170 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCA गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है।
सेफ़्टी फ़ीचर्स
सेफ़्टी की बात करें, तो इसमें 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, ESP, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिया गया है। भारत में Nexon के कुछ वेरिएंट में मिलने वाला ADAS यानी Advanced Driver Assistance System साउथ अफ्रीका में Osprey के किसी भी वेरिएंट में नहीं दिया गया है। Osprey पर Nexon की 5-स्टार NCAP सेफ्टी रेटिंग लागू होगी।
यह भी पढ़ें: Maruti Baleno: 'Dare to Go Glam' अंदाज में आई नई Baleno! ADAS टेक्नोलॉजी और 6 एयरबैग्स के साथ मिलेंगे ये फ़ीचर्स
तीन वेरिएंट्स में किए गए पेश
आपको बता दें कि इस एसयूवी को तीन वेरिएंट्स में पेश किया गया है। जिसमें Smart Plus, Creative और Creative Plus PS वेरिएंट्स शामिल है। Smart Plus में 7-इंच टचस्क्रीन क्लस्टर, इलेक्ट्रिक ORVMs, स्टीयरिंग कंट्रोल्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Creative में 10.25 इंच टचस्क्रीन, वायरलेस Android Auto / Apple CarPlay, रियर AC वेंट्स और ऑटो-फोल्डिंग ORVMs फीचर्स शामिल हैं। वहीं Creative Plus PS में वॉयस-कंट्रोल पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर, एलईडी हेडलैंप्स, क्रूज कंट्रोल और कूल्ड ग्लवबॉक्स जैसी फीचर्स दिए गए हैं।