Tata New Launch: भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल टाटा मोटर्स की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से अपनी कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी Tata Punch EV के Facelift को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। कंपनी आने वाले दिनों में इसके स्पेसिफिकेशन, डिजाइन बदलाव और नए फीचर्स बताएगी। तो आइए जानते हैं कि इस एसयूवी को कब लॉन्च किया जाएगा।
कब होगी लॉन्च
आपको बता दें कि निर्माता की ओर से Tata Punch EV एसयूवी के फेसलिफ्ट के लॉन्च को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इस एसयूवी को औपचारिक तौर पर 20 फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक निर्माता की ओर से मौजूदा पंच ईवी के फेसलिफ्ट को कई बदलावों के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
कितनी मिलेगी रेंज
रिपोट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से इसके फेसलिफ्ट में 25 और 35 kWh की क्षमता के बैटरी के विकल्प ही दिए जा सकते हैं। जिससे इसे अधिकतम 365 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। कुछ कयास यह भी हैं कि टाटा मोटर्स नेक्सॉन EV में पहले मिलने वाली 40.5kWh बैटरी का इस्तेमाल कर सकती है. अगर ऐसा होता है, तो पंच EV की रेंज करीब 500 किमी तक हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Bharat Taxi: OLA- Uber की छुट्टी! आज लॉन्च हुआ भारत टैक्सी ऐप, जानिए कैसा होगा किराया
फीचर अपग्रेड
अंदर की बात करें तो 2026 टाटा पंच EV फेसलिफ्ट में बड़ा 12.3-इंच का फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है. इसके साथ प्रीमियम Harman Kardon ऑडियो सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ और नया अपहोल्स्ट्री व ट्रिम्स मिलने की उम्मीद है।
कितनी होगी कीमत
वहीं, कीमत की बात की जाए, तो टाटा की ओर से अभी पंच ईवी को 9.99 लाख रुपये से 14.44 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। वहीं, उम्मीद की जा रही है कि इसके फेसलिफ्ट वर्जन को भी इसी कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। कीमत का खुलासा तो इसके लॉन्च के साथ ही होगा।