Tata New Launch: टाटा मोटर्स की ओर से कल यानि 13 जनवरी 2026 को औपचारिक तौर पर इस सेगमेंट में अपनी नई एसयूवी Tata Punch Facelift को लॉन्च कर दिया जाएगा। इसमें डिजाइन और फीचर्स दोनों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। कंपनी ने इसके डिजाइन, वेरिएंट और कलर ऑप्शन की झलक दिखा दी है। नए अपडेट के साथ टाटा पंच पहले से ज्यादा स्टाइलिश और फीचर-लोडेड नजर आएगी। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इसमें क्या-क्या बदलाव किए गए हैं।
इंटीरियर में किए जाएंगे बदलाव
आपको बता दें कि नई एसयूवी में नई हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, बंपर, रियर टेल लाइट में बदलाव किया गया है। वहीं इंटीरियर में भी कई बदलाव किए गए हैं। जिससे इसका फेसलिफ्ट काफी बेहतर हो गया है। नई टाटा पंच फेसलिफ्ट का लुक पहले से ज्यादा मॉडर्न और आकर्षक होगा। इसका बेसिक डिजाइन पुराने मॉडल जैसा ही है। रियर बंपर को नया लुक दिया गया है, जिससे कार ज्यादा मजबूत और दमदार दिखती है।
केबिन में किए गए बदलाव
केबिन की बात करें तो इसमें कई बड़े बदलाव किए गए हैं। नया ट्विन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जिस पर रोशनी वाला टाटा लोगो मिलता है। इसके अलावा अब बटन की जगह टॉगल टाइप स्विच दिए गए हैं। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में 7-इंच का TFT डिस्प्ले मिलता है, जो कार को ज्यादा मॉडर्न बनाता है।
यह भी पढ़ें: Suzuki Motorcycle: सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर e-ACCESS भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
कितना दमदार इंजन
रिपोर्ट्स के मुताबिक एसयूवी के पेट्रोल वेरिएंट्स में निर्माता की ओर से 1.2 लीटर की क्षमता का टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है। जिसे टाटा अल्ट्रोज से लेकर पंच में ऑफर किया जा सकता है। जिससे 118 बीएचपी और 170 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
नए कलर ऑप्शन जोड़े गए
नई टाटा पंच फेसलिफ्ट में 360 डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग और नया इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा। ये फीचर्स इसे सेफ्टी और आराम दोनों के मामले में बेहतर बनाते हैं। वहीं, नई टाटा एसयूवी में नए कलर ऑप्शन को भी जोड़ा गया है, जिनमें सियानटाफिक ब्लू, कैरेमल येलो, बंगाल रूज रेड, डेटोना ग्रे, कूर्ग क्लाउड्स सिल्वर और प्रिस्टीन व्हाइट शामिल हैं।