Tata New Launch: टाटा मोटर्स ने अपनी मशहूर कार Sierra की नई Legend Series भारत में पेश कर दी है। आकर्षक लुक और प्रीमियम इंटीरियर के साथ आने वाली इस नई सीरीज की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपये रखी गई है। यह नई सीरीज पहले से बिक रही स्टैंडर्ड Sierra के साथ ही बेची जाएगी। आइए Sierra की नई Legend Series के फीचर्स और बाकी डिटेल्स के बारे में जानते हैं।
मिलते हैं 5 वेरिएंट्स
कंपनी ने इसे 5 वेरिएंट्स Smart+ L, Pure L, Pure L(O), Pure+ L और Adventure+ L में पेश किया है। हर हाई ट्रिम अपने पिछले वेरिएंट के सभी फीचर्स को बरकरार रखता है और उसमें आराम व सहूलियत की एक नई लेयर को जोड़ता है।
कलर ऑप्शन
वहीं कलर ऑप्शन की बात करें, तो Sierra Legend Series को कई शानदार कलर्स में पेश किया गया है। इसमें प्रिस्टिन व्हाइट, प्योग ग्रे, कूर्ग क्लाउड्स, Munnar Myst' (Pure L से शुरू), 'Bengal Rouge' और 'Andaman Adventure' (Pure+ L और Adventure+ L के लिए) ऑफर किए गए हैं।
Smart+ L
बेस वेरिएंट Smart+ L में लेदर फिनिश सीटें, स्टीयरिंग कंट्रोल, ऑटो फोल्डिंग ORVMs, 17 इंच स्टील व्हील्स और रूफ रेल्स जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक्स और ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक को स्टैंडर्ड दिया गया है।
Pure L
Pure L में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, 8 स्पीकर साउंड सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple Carplay, क्रूज कंट्रोल, रियर पार्किंग कैमरा, TPMS और 17 इंच अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Pure+ L
Pure+ L वेरिएंट में केबिन के अंदर फुल लेदर केबिन, 6 वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, बॉस मोड, डुअल जोन ऑटोमैटिक AC और रियर USB-C चार्जर्स और कई अन्य यूटिलिटी फीचर्स मिलते हैं।
Adventure+ L
Adventure+ L टॉप वेरिएंट में 360 डिग्री HD कैमरा, Superglide सस्पेंशन, टेरेन मोड्स, डिजिटल स्क्रीन, 2 स्टेज रीक्लाइनिंग रियर सीट, वेंटिलेटेड/कूल्ड ग्लवबॉक्स, मूड लाइटिंग और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: पेट्रोल से सीएनजी पर जाना है तो रुकिए, किट लगवाने से पहले ये बातें जानना जरूरी
इंजन में बदलाव नहीं
इंजन और पावर के मामले में Legend Series में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये गाड़ी पहले की तरह ही तीन दमदार इंजन ऑप्शन के साथ बिकती रहेगी, जिसमें Revotron 1.5L पेट्रोल इंजन, Kryojet 1.5L डीजल इंजन और Hyperion 1.5L TGDI (टर्बो पेट्रोल) इंजन शामिल है।