Tata New Launch: भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी को देखते हुए टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे प्रीमियम और एडवांस्ड इलेक्ट्रिक एसयूवी Avinya को बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। हाल ही में इस गाड़ी को पहली बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। हालांकि टेस्टिंग के दौरान कार पूरी तरह से कवर से ढकी हुई थी। लेकिन इसके आकार और डिजाइन से कई बड़ी जानकारियां सामने आईं है।
2027 में हो सकती है लॉन्च
आपको बता दें कि यह कार टाटा की मौजूदा Nexon EV, Curvv EV और Harrier EV से काफी ऊपर और ज्यादा लग्जरी होगी। कंपनी इसे एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक ब्रांड के रूप में पेश करेगी, जिसमें नई तकनीक, शानदार डिजाइन और लग्जरी फील पर खास जोर रहेगा। इस लग्जरी एसयूवी को साल 2027 में बाजार में उतारा जा सकता है।
स्पोर्टी और प्रीमियम लुक
टेस्टिंग मॉडल से काफी हद तक पता चलता है कि कार का व्हीलबेस काफी लंबा है, जिससे कार के अंदर यात्रियों को बैठने के लिए काफी ज्यादा जगह मिलेगी। कार में आगे की तरफ छोटा ओवरहैंग और पीछे की ओर हल्की ढलान वाली रूफलाइन देखने को मिली। यह डिजाइन इसे स्पोर्टी और प्रीमियम लुक देता है।
साइड लुक
कार के आगे बंद ग्रिल और बेहद पतली एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स मिलने की उम्मीद है। साइड प्रोफाइल में फ्लश डोर हैंडल, बड़े एयरोडायनामिक अलॉय व्हील्स और सामान्य ORVM देखने को मिले। वहीं पीछे की तरफ रैपअराउंड टेललाइट्स और रूफ स्पॉइलर इसे और भी आकर्षक बनाएंगे।
अंदर से कैसी होगी एसयूवी
हालांकि कार के अंदर की तस्वीरें सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें लाउंज जैसी आरामदायक सीटें मिलेंगी। साथ ही बड़े डिजिटल डिस्प्ले, प्रीमियम क्वालिटी के सस्टेनेबल मैटेरियल और कई एडवांस कनेक्टेड फीचर्स दिए जा सकते हैं।
बैटरी और रेंज
रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 70kWh से 80kWh क्षमता का बड़ा बैटरी पैक दिया सकता है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ यह SUV लंबी ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम हो सकती है। इसके अलावा इसमें हाई-स्पीड डीसी फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है, जिससे यह कार बेहद कम समय में चार्ज हो सकेगी। यह गाड़ी फुल चार्ज पर 700 किलोमीटर तक रेंज दे सकती है।