.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3Dd0d43f1d-93d8-4b40-9c33-c0cee724754e&w=3840&q=75)
Banana Peel Tea Benefits: केले का सेवन तो सभी ने किया होगा, लेकिन क्या आपने कभी केले के छिलके से बनी चाय का सेवन किया है। केले के छिलके से बनी चाय सेहत के लिए बेहद गुणकारी होती है। जी हां जिस छिलके को बेकार समझकर हम फेंक देते हैं, वह छिलका पोषक तत्वों का भंडार होता है। केले के छिलके में विटामिन-बी6, विटामिन-सी, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं और शरीर को स्वस्थ रखते हैं। आइए जानते हैं केले के छिलके की चाय पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
इम्यूनिटी को बूस्ट करें
इस मौसम में अक्सर कर लोगों की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। ऐसे में अगर आप केले के छिलके से बनी चाय का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन सी आपके शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। जिससे आपका वायरल संक्रमणों से बचाव होता है।
दिल के लिए फायदेमंद
केले के छिलके से बनी चाय का सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पोटेशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है और कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित रखता है। जिससे दिल स्वस्थ रहता है और दिल से जुड़ी बीमारी का जोखिम कम होता है।
पाचन को स्वस्थ रखें
केले के छिलके से बनी चाय का सेवन पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फाइबर की अधिक मात्रा पाई जाती है, जो पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
स्ट्रेस दूर करें
आज के समय में हर किसी को किसी न किसी बात का स्ट्रेस रहता है। ऐसे में अगर आप रोजाना एक कप केले के छिलके की चाय का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें सेरोटोनिन हार्मोन पाया जाता है और यह हार्मोन स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है।