पत्नी और बच्चों को जहरीला पदार्थ देने के बाद खुद जहर खाने वाले चाय विक्रेता की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का कहना था कि पारिवारिक विवाद के चलते जहर खाया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। शास्त्री नगर निवासी 35 वर्षीय करुणेश लंबे समय से सेंट्रल मार्केट में चाय की दुकान चलाते थे।
करुणेश ने ठेला चलाने लगे थे
आवास एवं विकास परिषद की ध्वस्तीकरण कार्रवाई में उनकी दुकान भी टूट गई। इसके बाद करुणेश ने ठेला चलाने लगे थे। दो दिन पहले रात में डेढ़ बजे करुणेश ने चाय में जहरीला पदार्थ मिलाकर पी लिया। इसके बाद पत्नी काजल और दोनों बेटियों को कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर पिला दिया।
अस्पताल में इलाज चल रहा था
कुछ देर बाद तीनों की हालत बिगड़ने लगी और उन्हें उल्टियां होने लगीं। काजल के शोर मचाने पर आसपास के लोगों आ गए। पत्नी और बेटियां ठीक है, जबकि करुणेश का जगदंबा अस्पताल में इलाज चल रहा था। रविवार तड़के इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घरेलू कलह में जहर खाया था
करुणेश की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। करुणेश की भतीजे श्याम लोमस ने बताया, चाचा ने घरेलू कलह में जहर खाया था। उन्होंने बताया, आवास एवं विकास परिषद की कार्रवाई से परेशान होकर जहर खाने की बात गलत है। वह मजदूरी करते थे। पुलिस ने रविवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।