भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. जिसको लेकर टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. टीम का कप्तान शुभमन गिल को नियुक्त किया गया है. जबकि मैदान में फिर से वापसी कर रहे विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को उप-कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है. पंत लंबे समय के बाद भारत की टेस्ट टीम में वापसी कर रहे हैं. इससे पहले वे इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे.
सेलेक्टर्स ने चुनी मजबूत टीम
चयनकर्ताओं ने अनुभवी और युवा प्रतिभाओं के संतुलन के साथ एक मजबूत टीम चुनी है. टीम में युवा खिलाड़ियों जैसे यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल को जगह दी गई है, जबकि तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज संभालेंगे. स्पिन विभाग में रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव जैसे विकल्प मौजूद हैं.
ऋषभ पंत की हो गई वापसी
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज को लेकर बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. इस टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की वापसी हुई है, जो चोट के कारण वेस्टइंडीज सीरीज से बाहर थे. पंत को टीम का उप-कप्तान भी बनाया गया है. यह दो मैचों की टेस्ट सीरीज 14 नवंबर से शुरू होने वाली है.हाल ही में ऋषभ पंत ने इंडिया ए के लिए दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट मैच खेला था. इस मैच में उन्होंने दूसरी पारी में 90 रन की शानदार पारी खेली थी, जिससे उनकी टीम को तीन विकेट से जीत मिली थी.
मोहम्मद शमी को नहीं मिली जगह
वहीं तेज गेंदबाज आकाश दीप भी चोट से उबरने के बाद टीम में वापस लौट आए हैं. वह वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में नहीं खेल सके थे. हालांकि रणजी ट्रॉफी में बंगाल के लिए अच्छा प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद शमी को इस बार भी टीम में जगह नहीं दी गी है. यह टेस्ट सीरीज 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शुरू होगी और 18 नवंबर तक चलेगी. वहीं इस सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 22 नवंबर से 26 नवंबर तक गुवाहाटी में खेला जाएगा.
वनडे टीम के लिए भारत ए की टीम
तिलक वर्मा (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, रियान पराग, ईशान किशन (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, विप्रज निगम, मानव सुथार, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर).