Rudra Shakti: भोजपुरी सिनेमा के एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत की अपकमिंग फिल्म 'रुद्र-शक्ति' का टीजर रिलीज हो चुका है जिसमें विक्रांत रुद्र रूप में नजर आए। उनका यह लुक देखकर फैंस भी कह उठे - 'जय महाकाल'।भोजपुरी एकट्रेस मोनालिसा ने अपने सोशल अकाउंट पर अपने पति और एक शानदार वीडियो शेयर किया। इसी के साथ ही मोनालिसा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा'“रुद्र” तो तुम ही हो...आपका “रुद्र रूप” देखकर मुझे आप पर गर्व है… यह तो बस टीजर है…पिक्चर अभी बाकी है… और मैं दिल से “रुद्र शक्ति” टीम को प्रस्तुति के लिए धन्यवाद देती हूं @vikrant8235 पहले कभी नहीं देखा गया “अवतार”… यह अद्भुत है...ईश्वर आपका भला करें #हर हर महादेव, 18 जुलाई 2025 को फिल्म देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।'
रिलीज डेट
फिल्म में विक्रांत सिंह राजपूत और अक्षरा सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा मनमोहन तिवारी भी अभिनय करते हुए नजर आएंगे। यह एक भोजपुरी फिल्म है। इसका निर्देशन निशांत चंद्र शेखर ने किया है। यह फिल्म 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघर में दस्तक देगी।
सेलेब्स और फैंस रिएक्शन
विक्रांत की फिल्म को लेकर सेलेब्स और फैंस रिएक्शन आया सामने एक्टर विशाल राय ने लिखा, 'सोलिड सर, जय महाकाल', एक फौंस ने लिखा, 'बहुत सुंदर... बहुत सुरुचिपूर्ण. एक और फैंस ने लिखा, 'हर हर महादेव', एक और फैंस ने लिखा, 'बधाइयां और शुभकामनाएं', एक और फैन ने लिखा, 'आप दोनों को बहुत बहुत बधाई', एक और फैन ने लिखा, 'रॉकस्टार भाई', एक और फैन ने लिखा, 'सर्वश्रेष्ठ'