Hamar Naam Ba Kanhaiya: भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव की अपकमिंग फिल्म 'हमार नाम बा कन्हैया' का पोस्टर रिलीज हो गया है। वैसे देखें दिनेश लाल यादव की काफी समय से कोई फिल्म नहीं आई लेकिन अब उनकी नई फिल्महमार नाम बा कन्हैया' जल्द आने वाली है। ये एक ऐसी फिल्म होगी जो काफी अलग है । इस फिल्म में दिनेश लाल सबसे अलग किरदार में देखने को मिलेगें और ये आपको फिल्म के नाम से ही पता चल गया होगा।फिल्म का पोस्टर भी काफी अच्छा था, जिसे देखकर निरहुआ के फैंस काफी खुश हैं।
फिल्म स्टारकास्ट
फिल्म भोजपुरी स्टार दिनेशलाल यादव लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इसी के साथ ही अयाज खान, अमृता पाल, संजय पांडे और कमर कत्यान जैसे कलाकार अभिनय करते हुए दिखाई देंगे । फिल्म मे एक्शन और ड्रामा दोनो देखने को मिलेगा
फिल्म का टीजर
टीजर की शुरुआत होती है चोरी से जो किसी बैंक में होती है और लुटेरे वहां के सिक्योरिटी गार्ड कन्हैया (दिनेश लाल यादव) को ले जाते हैं. बाद में वो बेहोशी की हालत में समुद्र के किनारे पड़ा मिलता है और पुलिस उसे पकड़ लेती है. अब होती है कन्हैया से पूछताछ, जिसमें आपको कन्हैया बने दिनेश लाल का खास अंदाज देखने को मिलेगा।
फिल्म निर्माण
फिल्म हमार नाम बा कन्हैया को मुकेश गिरी रिंकू मे प्रोड्यूस किया है। जबकि फिल्म का डायरेक्शन विशाल वर्मा ने किया हैं। फिल्म की कहानी राहुल रंजन और सुषांत मिश्रा ने मिलकर लिखी है फिल्म के गाने डॉ सागर ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक संजय मिश्रा के साथ पवन मुरादपुरी ने तैयार किया है।
फिल्म रिलीज डेट
फिल्म 'हमार नाम बा कन्हैया' जुलाई में सिनेमाघरों में रिलीज होगी दिनेश लाल ने आज सोमवार को अपने सोशल अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर किया है। इसी के साथ दर्शकों को रिलीज डेट के बारे में भी बताया है। एक्टर ने लिखा है, 'फिल्म 04 जुलाई, 2025' को रिलीज हो रही है।