Tecno Launch New Phone: चीनी स्मार्टफोन ब्रांड Tecno ने भारत में दो जबरदस्त फोन को लॉन्च किया है। टेक्नो के ये दोनों फोन Pova 7 और Pova 7 Pro के नाम से आते हैं। इन फोन्स मे आपको डेल्टा लाइट इंटरफेस मिलता है। साथ ही इसमें AI फीचर्स भी दिए गए हैं। वहीं अगर आपका बजट कम है, तो आप इन फोन्स को खरीद सकते हैं। बता दें कि ये दोनों ही फोन आपको 10 जुलाई से फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हो जाएंगे।
फोन की कीमत
वहीं, अगर इस फोन के कीमत की बात कि जाए तो Tecno Pova 7 Pro 5G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये है। वहीं, Pova 7 की शुरुआती कीमत 14,999 रुपये है। इसमें डायनैमिक ग्रे, गीक ब्लैक और नियॉन सियान कलर का ऑप्शन मिलता है। फोन की पहली सेल 10 जुलाई को दिन के 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर आयोजित की जाएगी।
फोन के फीचर्स
बता दें कि Tecno Pova 7 Pro 5G में 6.78-inch का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। तो वहीं Pova 7 5G में 6.78-inch का Full HD+ IPS डिस्प्ले मिलता है। दोनों ही फोन्स में MediaTek Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर मिलेगा। ये दोनों ही स्मार्टफोन्स Android 15 पर बेस्ड HiOS 15 पर काम करते हैं। दोनों ही फोन्स में 6000mAh की बैटरी और 45W की वायर्ड चार्जिंग मिल रही है। दोनों फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। इसके बेस मॉडल में 50MP का मेन कैमरा मिलेगा। वहीं, प्रो मॉडल में 64MP का मेन कैमरा मिलेगा। इसके अलावा इन दोनों फोन में 8MP का सेकेंडरी कैमरा और सेल्फी के लिए 13MP का कैमरा दिया जा रहा है।