Tecno New Launch: स्मार्टफोन कंपनी टेक्नो भारत में अपनी POVA सीरीज का नया 5G स्मार्टफोन Tecno Pova 8 Pro 5G को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी अपना यह फोन 18 अगस्त को भारत में लॉन्च करेगी। जून में पेश किए गए POVA 8 के बाद यह इस सीरीज का प्रीमियम मॉडल होगा। इस फोन में रियर पैनल पर एक नया अनोखा डिस्प्ले भी दिया है। आइए विस्तार से जानते हैं कि इस फोन में क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं और इसे कितनी कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।
बैक पैनल पर अनोखी स्क्रीन
Tecno Pova 8 Pro 5G फोन में पिछले हिस्से पर Alive Matrix Display मिलेगा। फोन को टेबल पर उल्टा रखने पर भी इसका बैक पैनल पर कॉल्स, मैसेज और दूसरे विजुअल नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इस फोन में यूजर अपनी पसंद के हिसाब से इसके पिछले हिस्से के लाइटिंग पैटर्न को बदल सकेंगे। डिवाइस को 8GB और 12GB RAM ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 256GB से लेकर 512GB तक का ऑप्शन मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: Tech Tips: ब्लू लाइट स्क्रीन प्रोटेक्टर क्या है और कैसे करता है काम? खरीदते समय न करें ये गलती
मिल सकते हैं ये फीचर्स
इस फोन में 6.78 इंच का HyperLux AMOLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसके अलावा स्क्रीन में 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है, जिससे धूप में भी फोन इस्तेमाल करना काफी आसान रहेगा। डिस्प्ले 1.07 बिलियन कलर्स सपोर्ट कर सकती है और इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.18 प्रतिशत तक हो सकता है।
बटैरी और कैमरा
फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, इसके साथ ही 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। फोन में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल सकता है। वहीं कैमरे की बात करें, तो फोन में 50MP OIS प्राइमरी कैमरा के साथ 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिल सकता है और सेल्फी के लिए फोन में 13MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है।