Tecno New Launch: टेक्नो कंपनी ने अपना दो नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसे कंपनी ने Tecno Camon 50 सीरीज के तहत पेश किया है। इसमें Tecno Camon 50 और Camon 50 pro शामिल है। कंपनी ने इस फोन को अफ्रीका कई कई मार्केट्स में लॉन्च किया है। इन फोन्स में कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इन दोनों फोन को कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
जानें कितनी है कीमत
कीमत की बात करें तो Camon 50 Pro को Tecno की केन्याई वेबसाइट पर KES 38,999 यानी लगभग 27,000 रुपये पर लॉन्च किया गया है। जबकि Camon 50 को KES 34,999 यानी लगभग 24,000 रुपये में लॉन्च किया गया है। ये दोनों फोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन की सेल 23 फरवरी से शुरू होने वाली है।
मिलते हैं ये फीचर्स
टेक्नो के इन दोनों डिवाइस में 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल रहा है जिसके साथ 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है। कैमन 50 का डिस्प्ले फ्लैट है, वहीं कैनन 50 प्रो में कंपनी ने curved डिस्प्ले पैनल ऑफर कर रही है। कंपनी के ये लेटेस्ट फोन 8 जीबी रैम के साथ आते हैं। कैमन 50 में कंपनी 128 जीबी का इंटरनल स्टोरेज दे रही है। वहीं, कैमन 50 प्रो 256 जीबी की इंटरनल मेमरी के साथ आता है।
कैसा है कैमरा
डिवाइस डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 1/1.56-इंच सेंसर और OIS सपोर्ट वाला 50-मेगापिक्सल कैमरा है। डिवाइस में एक ऑटोफोकस के साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस भी है। जबकि सामने की तरफ 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
फोन की दमदार बैटरी
बता दें कि दोनों फोन 6,150mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। ओएस की बात करें, तो टेक्नो कैमन 50 और कैमन 50 प्रो कंपनी के HiOS 16 पर काम करते हैं। ये दोनों ही फोन वन टैप एआई की से लैस है। इन फोन्स में बायोमेट्रक सिक्योरिटी के लिए इन फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।