Teej Special : तीज का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए खास होता है. इस दिन महिलाएं सोलह शृंगार करके तैयार होती हैं और अपने लुक में पारंपरिक रंग के साथ फैशन का तड़का भी लगाती हैं. साड़ी, चूड़ी, बिंदी और मेहंदी के साथ पायल भी उनके श्रृंगार का अहम हिस्सा है. अगर आप इस तीज पर कुछ अलग और स्टाइलिश पहनना चाहती हैं, तो इन पायल डिजाइनों से आइडिया ले सकती हैं.
ऑक्सीडाइज्ड पायल का ट्रेंड
ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी इन दिनों काफी पसंद की जा रही है. इसी तरह की पायल को आप साड़ी या लहंगे के साथ पहन सकती हैं. इसमें छोटे-छोटे घुंघरू और आकर्षक डिजाइन पैरों की खूबसूरती बढ़ाते हैं.
घुंघरू वाली पायल
पायल में घुंघरुओं की खनक पारंपरिक लुक को और खास बना देती है. छोटे घुंघरुओं वाली हल्की पायल रोजाना पहनने के लिए भी अच्छी रहती है। तीज के दिन इसे हरे, लाल या गुलाबी रंग की साड़ी के साथ पहना जा सकता है.
मोती वाली पायल
अगर आपको सादगी पसंद है, तो मोती की पायल एक अच्छा विकल्प हो सकती है. इसमें मोती के साथ गोल्डन या सिल्वर टच वाला डिजाइन खूबसूरत दिखाई देता है। यह पायल ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों तरह के आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाती है.
चांदी की ट्रेडिशनल पायल
चांदी की पायल का फैशन कभी पुराना नहीं होता. मोटी चेन, बारीक नक्काशी और छोटे घुंघरुओं वाली पायल तीज के पारंपरिक लुक के लिए शानदार विकल्प है.
पायल चुनते समय रखें ध्यान
तीज के लिए पायल खरीदते समय अपने कपड़ों और बाकी गहनों के रंग को ध्यान में रखें. बहुत भारी पायल की जगह ऐसा डिजाइन चुनें, जिसे पहनकर आप आराम से चल सकें। सही पायल आपके पूरे सोलह शृंगार को खूबसूरत और आकर्षक बना सकती है.