मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना बुढाना क्षेत्र के अंतर्गत सुल्तानपुर में एक किशोर की मौत से घर मे कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाने के साथ जांच-पडताल शुरू की। पुलिस को परिजनों द्वारा दी गई सूचना के अनुसार बुढाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी करीब 16 वर्षीय किशोर ने अपने घर में अज्ञात कारणो के चलते खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
युवक के द्वारा फांसी लगाए जाने की खबर पर पडौसियों सहित दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बताया जाता है कि पुलिस व भीड की मौजूदगी मे फंदे पर लटके शव को नीचे उतारा गया।
परिजनो द्वारा शव का पोस्ट मार्टम कराने से इन्कार करने पर पुलिस वापिस लौट गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर युवक के शव को परिजनों के हवाले कर दिया। युवक की मौत से परिजनो तथा ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है। पुलिस का कहना है कि उमरपुर पुलिस चौकी पर ग्रामीणों द्वारा एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली थी, लेकिन परिजनों की ओर से कानूनी कार्रवाई किए बिना शव का अंतिम संस्कार करने की बात कही।