घरेले कलह से आहत होकर एक किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ती देख परिजन उसे तत्काल सीएचसी लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान किशोरी की मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंची और परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
किशोरी की मौत हो गई
सरधना थाना क्षेत्र के मोहल्ला मंडी चमारान में घरेलू कलह से आहत होकर एक 15 वर्षीय किशोरी ने गुरवार देर रात जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरधना ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने किशोरी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान शुक्रवार शाम किशोरी की मौत हो गई।
खाने के कारणों की भी पड़ताल कर रही
किशोरी की मौत की सूचना पर थाना पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मृतका द्वारा जहरीला पदार्थ खाने के कारणों की भी पड़ताल कर रही है।