
पटना के होटल चाणक्य में महागठबंधन की बैठक आरंभ हो चुकी है। इस बैठक में चुनाव में महागठबंधन में शामिल पार्टियों की सीट शेयरिंग के मुद्दे पर चर्चा होगी। इस बैठक में अति पिछड़ा न्याय संकल्प, पटना उद्घोषणा, अतिपिछड़ा वर्ग को लेकर मेनिफेस्टो को सामने लाया गया। मीटिंग में राहुल, तेजस्वी, खरगे समेत कई मौजूद हैं।
बैठक में खरगे क्या बोले
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि हमें ऐसी जातियों को ऊपर उठाना है जो पिछड़े, अति पिछड़े, दलित है, जो हक से वंचित हैं। उन्होंने कि नेताओं ने ठान लिया है कि हमारी सरकार आने के बाद 10 पॉइंट में घोषणा को लागू करेगी। पहले आया राम गया राम बोलते थे, अब यहां बिहार में आया नीतीश गया नीतीश बोला जाता है।
जानें राहुल गांधी ने क्या बोले
वोट अधिकार यात्रा में 15 दिन अलग अलग जिलों में जाकर हमने बताया कि संविधान पर हमला हो रहा है। आपके हक की चोरी हो रही है। यात्रा सफल रही। जातीय गणना आरक्षण की दीवार तोड़ने की बात हमने मोदी पीएम मोदी के सामने कही थी। हम दूध का दूध पानी का पानी करना चाहते हैं। आबादी कितनी है, इसका पता लगाना चाहते हैं।
राहुल के अनुसार, अति पिछड़ा समाज से जुड़े हमारी दस मांगे हैं। इनमें में एक यह भी है कि जिनके पास जमीन नहीं है। उनको शहरी क्षेत्र में 3 डिसीमल जमीन दी जाए। 25 करोड़ तक के सरकारी ठेको में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए। इन सभी 10 पॉइंट को हम लागू करने वाले हैं।
क्या बोले तेजस्वी यादव?
आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि जरूरत पड़ने पर 10 पॉइंट में सुधार भी किया जाएगा। अब समय की जरूरत है कि सामाजिक न्याय के साथ आर्थिक न्याय भी किया जाएगा। कर्पूरी लोहिया के सपने जब तक हमलोग पूरा नहीं करेंगे तब तक चैन से नहीं बैठने वाले हैं। नीतीश कुमार की भूंजा पार्टी में उनके साथ कौन लोग बैठे रहते है, जो आरक्षण विरोधी है। मंडल कमीशन की सिफारिश को सरकार बनने में पर लागू किया जायेगा।