देश की राजधानी दिल्ली में अहम बैठक हुई। ये बैठक कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन (सीएससी) के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) से जुड़ी है। ये 7वीं बैठक हुई है। बैठक की मेजबानी भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की ओर से की गई है। बैठक में बांग्लादेश के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर खलीलुर रहमान भी जुड़े। हसीना की बांग्लादेश वापसी को लेकर तनाव जारी है। ऐसे में इस बैठक को काफी अहम माना गया है।
प्रत्यार्पण को लेकर कोई बातचीत करते हैं या नहीं
बांग्लादेशी हाईकमीशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इन तस्वीरों को साझा किया है। उन्होंने लिखा कि बांग्लादेश के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर खलीलुर रहमान इस बैठक में शामिल हुए हैॆं। इन्हें एनएसए अजीत डोभाल की ओर से निमंत्रण मिला था। इस बैठक से एनएसए रहमान शेख हसीना के प्रत्यार्पण को लेकर बातचीत का मुद्दा उठा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: GRAP-4 in Delhi-NCR: दिल्ली-NCR में GRAP-4 लागू होने पर क्या बदलेगा? जानें क्या-क्या हो जाएगा बंद
मलेशिया गेस्ट के तौर पर शामिल
भारतीय विदेश मंत्रालय ने जानकारी साझा करते हुए बताया था कि इस बैठक का आयोजन गुरुवार को नई दिल्ली में हो रहा है। इसकी अध्यक्षता एनएसए अजीत डोभाल ने की। इसमें मालदीव, मॉरीशस, श्रीलंका और बांग्लादेश समेत सदस्य देश शामिल हुए।
साझेदारी को मजबूत करने के लिए किया गया
विदेश मंत्रालय ने बैठक को लेकर कहा था कि सीएससी का गठन सुरक्षा के लिए काफी अहम है। सदस्य देशों के बीच घनिष्ठ सहयोग को बढ़ावा देने और हिंद महासागर क्षेत्र में क्षेत्रीय सुरक्षा बढ़ाने को लेकर साझेदारी को मजबूत किया गया था।
समीक्षा करने का एक अवसर होगा
विदेश मंत्रालय के अनुसाऱ एनएसए की 7वीं बैठक प्रतिभागियों के सहयोग के साथ गतिविधियों की समीक्षा को लेकर एक अवसर माना गया। बैठक का उद्देश्य समुद्री सुरक्षा और संरक्षा, आतंकवाद और कट्टरपंथ का मुकाबला करने साथ अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध को खत्म करना है।