
पंजाब के अमृतसर से सहरसा आ रही जनसेवा एक्सप्रेस में भयानक आग लग गई। यहां पर एक बोगी जलकर खाक हो गई। अमृतसर से सहरसा आ रही जनसेवा एक्सप्रेस की एक बोगी में सोनवर्षा कचहरी स्टेशन के पास अचानक आग लग गई. यहां पर आग लगते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। रेल प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए आग पर काबू पा लिया। किसी के हताहत की खबर नहीं है। ट्रेन को बाद में सुरक्षित सहरसा स्टेशन पहुंचाया गया।
तेजी से हालात पर काबू पा लिया
अमृतसर से बिहार के सहरसा आ रही जनसेवा एक्सप्रेस की एक बोगी अचानक भीषण आग लग गई। आग सोनवर्षा कचहरी स्टेशन के करीब भड़की थी। इस दौरान यात्रियों में हड़कंप मच गया. रेल प्रशासन और स्टेशन पर मौजूद कर्मचारियों ने तेजी से हालात पर काबू पा लिया। सूचना पाते ही फायर सुरक्षा और रेलवे स्टाफ ने तुरंत कार्रवाई की और आग को जल्द काबू किया गया। इस दौरान बोगी जलकर खाक हो गई। इस दौरान यात्रियों को सुरक्षित जगह पर लाया गया। अभी तक किसी के हताहत हो की सूचना नहीं मिली है। जनसेवा एक्सप्रेस तय वक्त पर सहरसा स्टेशन पर पहुंची।
ये भी पढ़ें: US trade deal: US ट्रेड डील पर भारत का साफ संदेश, कोई हड़बड़ी नहीं, बंदूक की नोक पर समझौता नहीं करेंगे
तकनीकी खराबी हो सकती है
रेल प्रशासन के अनुसार, आग लगने के कारण शुरुआती जांच में इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी हो सकती है. इसकी पुष्टि को लेकर विस्तृत जांच जारी है। घटना के बाद रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को सुरक्षा निर्देश दिए। बोगी का निरीक्षण कर आगे की कार्रवाई की तैयारी आरंभ हो चुकी है।