दिनेश वत्स/ नई दिल्ली
Delhi Blast Inside Story: लाल किला ब्लास्ट की तफ्तीश के दौरान जांच एजेंसी एन आई ए को नित नई और चौकाने वाली जानकारियां मिल रही हैं। लाल किला बम ब्लास्ट की साजिश सिर्फ लाल किले तक सीमित नहीं थी, बल्कि आतंकी संगठन के नये 'डाक्टर माडयूल' के मंसूबे 'मुंबई ब्लास्ट 93 ' की तर्ज पर दिल्ली सहित अन्य राज्यों और शहरों में श्रृखंलाबद्ध ब्लास्ट कर बड़ी ताबाही करने की थी। लेकिन समय रहते कश्मीर पुलिस सहित अन्य जांच एजेंसियों ने इस 'आतंकी डाक्टर माड्यूल' के कुछ सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया था। एन आई ए सूत्रों का कहना है कि डाक्टर आदिल और डाक्टर मुज्जमिल से पूछताछ करने पर यह अहम जानकारियां सामने आई हैं। डाक्टर माडयूल श्रृखंलाबद्ध ब्लास्ट कर पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं को बड़ा संदेश देना चाहता था, लेकिन उनकी इस साजिश को समय रहते खुफिया
- एजेंसियों ने नाकाम कर दिया
लालकिला ब्लास्ट की घटना के बाद अगर हम फ्लैश बैक में जाते हैं तो पता चलता है कि लाल किला ब्लास्ट वर्ष 93 में हुए मुंबई ब्लास्ट की तरह भारी तबाही की साजिश से कम नहीं था। मुंबई ब्लास्ट की और लाल किला ब्लास्ट की साजिश की कड़ियों में काफी समानताएं सामने आ रही हैं। मुंबई ब्लास्ट की साजिश को अंजाम देने से पहले भारी मात्रा में धीरे- धीरे विस्फोटक मुंबई और उसके आस पास के शहरों में गुपचुप तरीके से एकत्रित किया गया था और उस समय स्वाचालित हथियार ए के 47 भी बरामद हुए थे। दूसरा मुंबई ब्लास्ट में मारुति वैन का इस्तेमाल किया गया था इसी वैन से मुंबई ब्लास्ट की तफ्तीश को पहली लीड मिली थी। तीसरा मुंबई ब्लास्ट की तफ्तीश 17 राज्यों के 80 शहरों से जुड़ी थी।
कश्मीर पुलिस को घातक हथियार
मुंबई ब्लास्ट की तरह लाल किला ब्लास्ट में आई 20 कार इस्तेमाल की गई है। 'आतंकी डाक्टर माडयूल' ने सैंकड़ों मासूम लोगों की जान लेने के लिए मौत का सामान करीब (साढ़े तीन हजार किलो )विस्फोटक दिल्ली सीमा से जुड़े फरीदाबाद और उसके आस पास के गाँव दौज में एकत्रित किया था। यहाँ कश्मीर पुलिस को घातक हथियार ए के 47 भी बरामद मिले। 'आतंकी डाक्टर माडयूल' ने यहाँ की अल फलाह युनिवर्सिटी को बड़ा और सेफ 'हाइड आउट' बनाया हुआ था। डाक्टर से आतंकी बने डाक्टर मुज्जमिल और डाक्टर आदिल से पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि उनका यह स्लीपर सेल 'हाशीम ' कोड वर्ड का इस्तेमाल कर रहा था जो कि पाकिस्तान का हैंडलर बताया जाता है।
देश के कई बड़े शहरों मे नेटवर्क
फिया एजेंसियों की जांच अब तक कश्मीर से होती हुई हरियाणा के फरीदाबाद, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मुंबई, सहित विभिन्न राज्यों के 12 से अधिक शहरों तक पहुँच चुकी है। सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में गिरफ्तार आतंकी डाक्टरों से इस बात की पुख्ता जानकारी मिली है कि इनके मंसूबे मुंबई ब्लास्ट 93 की तर्ज पर ही श्रृखंलाबद्ध ब्लास्ट करने की थी। फर्क सिर्फ इतना है कि पाकिस्तान में बैठे आतंकी आकाओं ने मुंबई ब्लास्ट के लिए हार्डकोर क्रिमिनल और अंडरवर्ल्ड डान दाऊद, अबू सलेम टाइगर मेमन, हनीफ लक्कड़वाला सहित अन्य को ब्लास्ट के लिए शामिल किया था, लेकिन इस बार आतंकी संगठनों ने लोगों की जान बचाने वाले डाक्टरों को ही मासूम लोगों की जान लेने का जिम्मा सौंपा था।
मुंबई ब्लास्ट और लाल किला ब्लास्ट में ये हैं समानताएं
--मुंबई और लाल किला ब्लास्ट के लिए कारों का इस्तेमाल किया गया। लाल किला ब्लास्ट में अब चार कारों की बात सामने आई है जबकि मुंबई ब्लास्ट में करीब 6 कार इस्तेमाल की गई थीं।
-- अब तक करीब 3200 किलो विस्फोटक और ए के 47 स्वचालित हथियार बरामद किया गया है लाल किला ब्लास्ट मामले में। जबकि मुंबई ब्लास्ट में भी भारी विस्फोटक का इस्तेमाल हुआ और ए के 47 भी बरामद हुई थी।
-- मुंबई ब्लास्ट में रुबीना मेनन का नाम सामने आया था लाल किला ब्लास्ट में डाॅ शाहीन शामिल है।
-- मुंबई ब्लास्ट की जांच करीब 17 राज्यों से जुड़ी थी जबकि लाल किला ब्लास्ट की शुरूआती जांच अब तक 8 राज्यों तक पहुँच चुकी है। जांच का दायरा अभी और राज्यों से जुड़ने की संभावना है।
- -- मुंबई ब्लास्ट के तार दुबई और पाकिस्तान से जुड़े थे और लाल किला ब्लास्ट के तार तुर्की और पाकिस्तान से शुरुआती जांच में जुड़ गए हैं।