.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D2a6ea7fe-60fc-41a4-8e78-9bb486928f48&w=3840&q=75)
Thamma Twitter Review : इस दिवाली बॉक्स ऑफिस पर एक नई रोशनी बिखेरती नज़र आई है आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा (Thamma)। जैसे ही फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई, वैसे ही ट्विटर पर दर्शकों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। #Thamma ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा और लोग इसे "परफेक्ट दिवाली वॉच" बता रहे हैं. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त पॉजिटिव रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है. दर्शक आयुष्मान की बेहतरीन एक्टिंग और रश्मिका की मासूमियत की तारीफ करते नहीं थक रहे। कई यूज़र्स ने इसे एक "फैमिली एंटरटेनर" बताया है, जो इमोशन, कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर है.
एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "थामा दिल को छू लेने वाली फिल्म है। आयुष्मान हमेशा की तरह लाजवाब हैं, लेकिन रश्मिका ने तो दिल जीत लिया। यह फिल्म सच में त्योहार का मज़ा दुगुना कर देती है. दूसरे यूजर ने कहा, "थामा एक खूबसूरत कहानी है जो रिश्तों को बहुत ही सेंसिटिव तरीके से दिखाती है. सिनेमैटोग्राफी और म्यूजिक भी शानदार है। ये फिल्म परिवार के साथ देखने लायक है।"
कुछ लोगों ने फिल्म की तुलना आयुष्मान की पिछली फिल्मों से करते हुए कहा कि यह उनकी सबसे संतुलित और दिल को छू जाने वाली परफॉर्मेंस में से एक है. वहीं, रश्मिका मंदाना की यह फिल्म हिंदी बेल्ट में भी उनके फैनबेस को और मज़बूत करती दिख रही है. कुल मिलाकर, ट्विटर रिव्यूज़ से साफ है कि थामा ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिल रहा है, और यह इस त्योहारी सीज़न की एक शानदार फैमिली फिल्म बनकर उभरी है.