
Encounter: मुंबई के पवई इलाके स्थित 'रॉ स्टूडियो' में 17 बच्चों सहित 19 लोगों को बंधक बनाने वाले आरोपी रोहित आर्य का पुलिस एनकाउंटर में निधन हो गया। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में आरोपी को गोली लगने के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह घटना गुरुवार दोपहर को हुई, जब आरोपी ने बच्चों को ऑडिशन के नाम पर बंधक बना लिया था।
पुलिस को करनी पड़ी जवाबी कार्रवाई
पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए स्टूडियो में फंसे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। आरोपित के पास एयर गन और कुछ केमिकल पदार्थ थे। पुलिस ने पहले उसे आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी को गोली लग गई। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
यह भी देखेंःPrashant Kishor called RJD: प्रशांत किशोर ने राजद को बताया 'बूढ़ा शेर' महागठबंधन और एनडीए पर भी साधा निशाना
ऑडिशन के बहाने बंधक बनाया
पुलिस ने बताया कि बच्चों को वेब सीरीज़ के ऑडिशन के बहाने बुलाया गया था, और फिर उन्हें बंधक बना लिया गया। बंधकों में छोटे बच्चे शामिल थे, जिनकी उम्र 4 से 5 साल के बीच थी। आरोपी ने बंधक बनाने से पहले एक वीडियो जारी किया, जिसमें उसने किसी राजनीतिक या वित्तीय मांग के बजाय नैतिक मुद्दों पर चर्चा करने की मांग की थी।