iPhone Launch Update: अगर आप इस साल सितंबर में नया बेस मॉडल iPhone खरीदने की सोच रहे थे, तो आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। Apple अपनी बरसों पुरानी परंपरा में बड़ा बदलाव करते हुए iPhone 18 सीरीज की लॉन्चिंग को दो हिस्सों में बांटने जा रहा है।
कंपनी ने बदला सालों पुराना पैटर्न
कंपनी की पुरानी प्लानिंग के मुताबिक हर साल सितंबर में नए iPhone के स्टैंडर्ड और Pro मॉडल एक साथ लॉन्च होते थे लेकिन 2026 में ऐसा नहीं होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्टैंडर्ड iPhone 18 को इस साल लॉन्च नहीं किया जाएगा और इसके लिए यूजर्स को 2027 तक इंतजार करना पड़ सकता है।
सितंबर में कौन से iPhone होंगे लॉन्च?
MacRumors की रिपोर्ट के मुताबिक, 9 सितंबर को होने वाले Apple इवेंट में कंपनी का पूरा फोकस अपने सबसे प्रीमियम और फ्लैगशिप डिवाइसेज पर रहेगा। इस बार सितंबर महीने में iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और कंपनी का पहला फोल्डेबल iPhone पेश किए जाने की उम्मीद है।
बेस मॉडल के लिए 2027 तक का इंतजार
वहीं बेस वेरिएंट का इंतजार कर रहे यूजर्स को नया iPhone 18 अब 2027 में देखने को मिलेगा। कंपनी iPhone 18 सीरीज की लॉन्चिंग को पहली बार दो हिस्सों में बांटने जा रहा है। बता दें, इसके साथ ही iPhone 18e और अगली पीढ़ी का iPhone 18 Air भी 2027 में ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
कंपनी ने क्यों लिया ये फैसला
बता दें कि इस बदलाव के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं. सबसे बड़ी वजह Apple अपने सबसे महंगे Pro मॉडल्स और पहले फोल्डेबल फोन को मार्केट में अलग से हाईलाइट करना चाहता है।कंपनी के लिए पहला फोल्डेबल iPhone एक बेहद जरूरी प्रोडक्ट माना जा रहा है। इसे Pro मॉडल्स के साथ लॉन्च करने से Apple अपने सबसे महंगे और नए डिवाइस पर ज्यादा फोकस कर सकती है। इसके अलावा अलग-अलग चरण में उत्पादन और सप्लाई चेन की व्यवस्था भी इस फैसले की एक बड़ी वजह मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें: इंसाने के लिए बना फ्रिज! जापान में लॉन्च हुआ 'Human Refrigerator’, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश
क्या-क्या अपग्रेड मिलेंगे
भले ही बेस मॉडल अगले साल लॉन्च किया जाए, लेकिन लीक्स के मुताबिक इसमें 2nm प्रोसेस पर बना A20 चिप, ज्यादा RAM, नया C2 मॉडेम और पहले से छोटा Dynamic Island मिल सकता है।