iPhone Discount: अगर आप लेटेस्ट iPhone 17 Pro खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। विजय सेल्स ने आज से Apple डेज सेल शुरू की है, जिसमें कई Apple प्रोडक्ट्स काफी कम कीमतों पर मिल रहे हैं। इस सेल में सबसे बड़ी डील iPhone 17 Pro पर मिल रही है। बैंक ऑफर्स के साथ, आपको 5000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है। इस फोन में बेहतरीन AI फीचर्स मिलते हैं। साथ ही कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। तो आइए जानते हैं इस सेल में आईफोन 17 प्रो कितनी कीमत पर मिल रहा है और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
इतने में मिल रहा डिस्काउंट
आपको बता दें कि कंपनी ने iPhone 17 सीरीज को सितंबर महीने में लॉन्च किया था, जिसके बेस वेरिएंट को 1,34,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन विजय सेल्स के Apple Days Sale इवेंट के दौरान यह डिवाइस सिर्फ 1,25,490 रुपये की कीमत पर मिल रहा है। जिसका मतलब है कि आपको ₹9,000 से ज्यादा का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: OnePlus New Launch: वनप्लस जल्द लॉन्च करने जा रही OnePlus Turbo, प्री-बुकिंग शुरू
मिल रहे ये बैंक ऑफर्स
इसके साथ ही ICICI बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड से EMI ऑप्शन पर ₹5,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है। जबकि SBI क्रेडिट कार्ड नो-कॉस्ट EMI पर ₹4,000 का डिस्काउंट और IDFC First बैंक क्रेडिट कार्ड पर भी ऐसा ही ऑफर मिल रहा है। सभी बैंक ऑफर्स के बाद आप इस डिवाइस को लगभग 14,000 रुपये से ज्यादा के कुल डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं।
iPhone 17 Pro के फीचर्स
iPhone 17 Pro में A19 Pro चिप, 120Hz ProMotion डिस्प्ले, 48MP ट्रिपल रियर कैमरा (8x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ), 18MP फ्रंट कैमरा, और Vapour Chamber Cooling जैसे दमदार फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे तेज परफॉर्मेंस, बेहतरीन AI क्षमताएं और शानदार गेमिंग अनुभव देते हैं, साथ ही इसमें बेहतर बैटरी और USB-C चार्जिंग सपोर्ट भी है।