
बुलंदशहर जनपद के खुर्जा में कल से लापता दो साल को मासूम अलीना का शव गांव के ही तालाब में बरामद हुआ है, शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
बुलंदशहर के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव वाजिदपुर निवासी इमरान की पुत्री अलीना बुधवार की शाम को अपनी मां के साथ घेर पर गई थी, मगर उसके बाद अचानक कहीं गायब हो गईं, परेशान परिजनों ने मासूम बच्ची को पूरे गांव में तलाश किया, जब कहीं नहीं मिली तो देर रात को उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। गुरुवार को ग्रामीणों ने गांव के तालाब किनारे से काई को हटे देखा, शक के आधार पर तालाब को खाली कराया गया, इमरान ने बात की तालाब में बच्ची का शव मिला, आशंका जताई कि खेलते खेलते बच्ची तालाब के पास चली गई होगी और तालाब में गिरने से उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सबको कब्जे में लिए पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बच्ची के परिवार में कोहरा मचा है।
वाजिदपुर गांव से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहाँ पोखर में डूबने से 22 माह की मासूम अलीना की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची कल शाम से लापता थी। परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे। आज सुबह गांव के पोखर में मासूम का शव मिलने से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। आशंका जताई जा रही है कि बच्ची खेलते-खेलते पोखर में गिर गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद पूरे मामले की जांच पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है।