Budget of 'Raaka': साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के 44वें जन्मदिन के मौके पर उनकी अगली बड़ी फिल्म का आधिकारिक ऐलान हो गया है। निर्देशक एटली के साथ उनकी इस फिल्म का नाम 'राका' (Raaka) रखा गया है। फिल्म के टाइटल पोस्टर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस फिल्म के भारी-भरकम बजट और स्टार्स की फीस को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।
800 करोड़ का मेगा बजट
रिपोर्ट्स के अनुसार, 'राका' एक बड़े स्तर की साइ-फाई एक्शन फिल्म होने वाली है। फिल्म का कुल बजट 700 से 800 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है। फिल्म में हाई-क्वालिटी VFX का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसके लिए मेकर्स हॉलीवुड के तकनीशियनों के साथ काम कर रहे हैं।
कौन ले रहा है कितनी रकम
Deccan Chronicle की रिपोर्ट के अनुसार राका के लिए अल्लू अर्जुन ने 175 करोड़ रुपये की फीस ली है। वहीं, दीपिका पादुकोण को इस फिल्म के लिए 25 करोड़ रुपये फीस मिली है। बता दे कि राका में अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी पहली बार देखने को मिलेगी, जो हाल के समय की सबसे बड़ी और हाई-प्रोफाइस ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक मानी जा रही है
यह भी पढ़ें: Dacoit Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'डकैत' का जलवा, 'धुरंधर 2' को पछाड़कर मारी धमाकेदार एंट्री!
पोस्टर में दिखा दमदार लुक
फिल्म के पहले पोस्टर में अल्लू अर्जुन का दमदार लुक देखने को मिला, जिसमें उनके चेहरे का कुछ हिस्सा भेड़िये जैसे फर वाले हाथ और नुकीले पंजों से ढका हुआ था। उनकी काजल लगी आंखें काफी इंटेंस लुक दे रही थीं, वहीं उनका आधा गंजा और रफ-टफ अंदाज किरदार को और ज्यादा दमदार बना रहा था।
कई सपोर्टिंग एक्टर्स आएंगे नजर
इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण के अलावा कई सपोर्टिंग एक्टर्स नजर आएंगे। रिपोर्ट के अनुसार मृणाल ठाकुर भी फिल्म में कैमियो करती दिखेंगी। वहीं, टाइग श्रॉफ के कैमियो को लेकर भी खबरें बनी हुई हैं। हालांकि, ऑफिशियल तौर पर अभी कुछ भी नहीं कहा गया है।