CBSE Class 10th Result: सीबीएसई की 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। बोर्ड की ओर से इस परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परीक्षा का परिणाम जून 2026 के चौथे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि, सीबीएसई ने अभी तक इसकी कोई आधिकारिक तारीख तय नहीं की है।
कब हुई थी परीक्षा
बता दें कि इस परीक्षा में वे छात्र शामिल हुए थे जो अपने अंक सुधारना चाहते थे या कंपार्टमेंट श्रेणी के तहत दोबारा परीक्षा दे रहे थे। इस साल 15 मई से 21 मई 2026 के बीच हुई इस परीक्षा में देश भर से करीब 6.8 लाख छात्र शामिल हुए थे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे।
कहां-कहां देख सकेंगे रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, DigiLocker, UMANG ऐप, SMS सेवा और IVRS के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद छात्रों को ऑनलाइन प्रोविजनल मार्कशीट उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं मूल मार्कशीट और प्रमाणपत्र संबंधित स्कूलों के माध्यम से वितरित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: NEP 2020: बदल गया पढ़ाई का मॉडल, जानिए क्या है नई शिक्षा नीति और 5+3+3+4 मॉडल
ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट
1. सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर 'Class 10 Second Board Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य जरूरी जानकारियां दर्ज करें।
4. सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. अब आप इसे डाउनलोड कर लें।
डिजिलॉकर पर कैसे चेक करें रिजल्ट
छात्र डिजिलॉकर ऐप या इसकी वेबसाइट (www.digilocker.gov.in) के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए डिजिलॉकर पर अकाउंट बनाएं या लॉगिन करें। इसके बाद Education सेक्शन में जाकर CBSE को चुनें। अपना रोल नंबर डालकर अपनी डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट डाउनलोड कर लें।