आज 3 जून 2025 को आईपीएल 2025 का फाइनल एक ऐतिहासिक मुकाबला होने जा रहा है. जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) की टीमें आमने-सामने होंगी. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज का मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमें पहली बार आईपीएल खिताब जीतने के लिए संघर्ष करेंगी, जिससे यह मुकाबला और भी रोमांचक बन गया है.
9 साल बाद ऐसा फाइनल
2016 के बाद पहली बार आईपीएल फाइनल में दो ऐसी टीमें भिड़ेंगी, जिन्होंने अब तक कोई खिताब नहीं जीता है. इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी के बीच 2016 में फाइनल हुआ था, जिसमें हैदराबाद ने जीत हासिल की थी. अब 2025 में आरसीबी और PBKS के बीच मुकाबले से एक नई चैंपियन टीम का उदय होगा.
मौसम की चुनौती
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, लेकिन आज बारिश की संभावना 50-61% बताई जा रही है. अगर मैच रद्द होता है, तो PBKS को उच्च लीग स्टैंडिंग के आधार पर विजेता घोषित किया जाएगा.
किन खिलाड़ियों पर होगी नजर ?
आज के मुकाबले में क्रिकेट फैंस की निगाहें सबसे ज्यादा विराट कोहली पर होंगी। सीजन में विराट 614 रन बना चुके हैं और आठ अर्धशतक के साथ फॉर्म में हैं। इसके अलावा PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर ने छह अर्धशतक लगाए हैं और तीन अलग-अलग टीमों को फाइनल में पहुंचाया है।
कहां देखें लाइव टेलिकास्ट ?
मैच का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स पर होगा। आप इसे JioCinema और Hotstar पर भी लाइव देख सकते हैं।