
राजधानी के महानगर थाना क्षेत्र की पेपर मिल कालोनी पुलिस चौकी के प्रभारी धनंजय सिंह रेप के आरोपी को बचाने के लिए दो लाख की रिश्वत लेने पर एंटी कराप्शन की टीम नें रहे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद टीम उन्हें लेकर अलीगंज थाने गई है। ज्ञात हो कि बीते दिनों प्रतीक गुप्ता औऱ उसके एक साथी के विरुद्ध रेप का मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले की विवेचना चौकी इंचार्ज महानगर को मिली थी।
रेप के आरोपी का नाम निकालने के लिए की गई थी रिश्वत की पेशकस
इनके द्वारा इस मामले में एक आरोपी का नाम निकालने के लिए दो लाख रूपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। मामला आज रिश्वत देने के लिए तय हुआ था।एंटी कराप्शन की टीम नें अपना जाल विछाया औऱ चौकी इंचार्ज पेपर मिल धनंजय सिंह को दबोच लिया। सूत्र बताते है की घूस खोरी में पकड़े गये दारोगा के बड़े अपराधियों से सबंध होनें की चर्चाये राजधानी में हो रही है। हलांकि यह बात जाँच में ही सामने आ सकती है।
मुकदमा दर्ज
एंटी कराप्शन उप निरीक्षक को गिरफ्तार कर अपने साथ अलीगंज थाने ले गई है।एंटी करप्शन दो लाख रिश्वत लेते पकड़े गये उप निरीक्षक के सभी आरोपों की जाँच भी कर रही है। टीम का कहना था कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।