Horror Movie: हॉरर फिल्म के दिवानों के लिए फरवरी का महीना बेहद खास होने वाला है। जी हां क्योंकि दुनिया की सबसे पॉपुलर फिल्म 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। इस फिल्म का OTT डेब्यू उन ऑडियंसों के लिए बड़ी खुशखबरी है, जो सिनेमाघरों में इसे मिस कर चुके थे या फिर इसे दोबारा डर के साथ देखना चाहते हैं।
13 फरवरी को होगी स्ट्रीम
बता दें कि फिल्म 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' ओटीटी पर 13 फरवरी को दस्तक देने वाली है। यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। खास बात यह है कि इसे भारत में English, Hindi, Tamil और Telugu भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। करीब 2 घंटे 15 मिनट की इस फिल्म को ‘द कॉन्ज्यूरिंग यूनिवर्स’ की आखिरी मेनलाइन फिल्म माना जा रहा है। जियो हॉटस्टार पर आप फिल्म को सब्सक्रिप्शन के साथ देख सकते हैं।
फिल्म का ट्रेलर किया शेयर
जियो हॉटस्टार ने द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स की रिलीज डेट को कंफर्म करते हुए लिखा कि उन्होंने बुराई को पहले भी फेस किया है लेकिन इस बार ये पर्सनल है। द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स 13 फरवरी से जियो हॉटस्टार पर हिंदी, तमिल, तेलुगू और इंग्लिश में स्ट्रीम होगी। इसी के साथ उन्होंने फिल्म का ट्रेलर भी शेयर किया।
सितंबर 2025 को हुई थी रिलीज
आपको बता दें कि यह अमेरिकी सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म बीते वर्ष सितंबर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब यह ओटीटी पर दस्तक देगी। इसका निर्देशन माइकल चेव्स ने किया है। इस फिल्म में वेरा फार्मिगा, पैट्रिक विल्सन, मिया टॉमलिंसन और बेन हार्डी जैसे सितारे हैं। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 4100 करोड़ का बिजनेस किया है।
फिल्म की कहानी
कॉन्ज्यूरिंग फ्रेंचाइजी 2013 में शुरू हुई थी। फिल्म के सारे पार्ट्स को बहुत पसंद किया गया था। फिल्म की कहानी एक सच्ची घटना से प्रेरित है, जिसे 1980 के दशक की Smurl Haunting कहा जाता है। इस बार Ed और Lorraine Warren एक ऐसे केस को दोबारा खोलते हैं, जो उनके अतीत से जुड़ा हुआ है। कहानी एक रहस्यमयी एंटीक मिरर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके जरिए चार खतरनाक डेमन इस दुनिया में प्रवेश करती हैं। यह शीशा Smurl फैमिली के घर में तबाही मचा देता है और धीरे-धीरे इस केस का कनेक्शन Warrens की पुरानी जांच से जुड़ जाता है।