Muzaffarnagar News: जनपद के थाना रतनपुरी की पुलिस टीम ने मामूली विवाद में किसान के सिर में गोली मारकर गंभीर घायल करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया तो उसने अपने पेट में दर्द होने का बहाना बनाया। पुलिस द्वारा उसे जीप से उतारा गया, तो उसने दारोगा की पिस्टल छीन ली और जंगल में भाग गया। बाद में मुख्यालय से पहुंची एसओजी और रतनपुरी पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर इस अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से दारोगा से लूटी गई पिस्टल। एक खोखा, मैगजीन आदि बरामद कर ली गई।
यह है पूरा मामला
मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाने की पुलिस ने ग्राम समौली में दो दिन पूर्व मामूली विवाद पर एक किसान युवक को सिर में गोली मारकर गंभीर घायल कर दिया था, जिसे इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने दो भाइयों व उनके पिता के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। सोमवार 20 अप्रैल को रतनपुरी पुलिस टीम द्वारा युवक को गोली मारकर गंभीर घायल करने के मामले में वांछित मुख्य अभियुक्त 22 वर्षीय मन्जीत उर्फ काला को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद मन्जीत द्वारा पुलिस को बताया कि उसके पेट में बहुत दर्द हो रहा है। पुलिस द्वारा अभियुक्त को उपचार हेतु सीएचसी बुढ़ाना ले जाया जा रहा था तभी अभियुक्त द्वारा बहाना बनाया कि उसके पेट में बहुत ज्यादा दर्द हो रहा है तथा अभी शौचालय जाना है।
इंस्पेक्टर को थक्का देते हुए उनकी पिस्टल छीन ली
पुलिस द्वारा अभियुक्त की स्थिती देखकर उसे गाडी से नीचे उतारा गया, अचानक से अभियुक्त द्वारा सब इंस्पेक्टर शैलेन्द्र को थक्का देते हुए उनकी पिस्टल छीन ली तथा अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागकर गेंहू के खेत में छिप गया। थाना रतनपुरी पुलिस टीम द्वारा खेत की घेराबन्दी की गयी तथा जनपद की एसओजी टीम भी मौके पर आ गयी। दोनो टीम द्वारा खेत की घेराबन्दी की गयी तथा बदमाश को आत्मसर्पण की चेतावनी दी गयी लेकिन बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें मंजीत उर्फ काला पुत्र रूपसिंह उर्फ बबलू घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा बदमाश को घायल अवस्था में मंडावली बागर के पास से गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाश के कब्जे से छीनी गयी 01 पिस्टल मय मैगजीन मय 01 खोखा कारतूस 09 एमएम बरामद किये गये।
पुलिस मुठभेड़ पर उठे कुछ सवाल
मुजफ्फरनगर। जनपद के रतनपुरी थाने की पुलिस के उपनिरीक्षक से पिस्टल छीनकर फरार होने और उसके बाद गेहूं के खेत में बदमाश के छिपे होने के दौरान हुई मुठभेड़ में बदमाश के घायल होने पर कुछ सवाल भी उठ रहे हैं। जिनका जवाब भी पुलिस को ही देना है। पुलिस ने बदमाश को पेट में दर्द होने के बाद बिना हथकड़ी लगाए जंगल में उतारा था।
दारोगा के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए
बदमाश के साथ गए दारोगा ने अपनी पिस्टल को लापरवाही से पकड़ा था जिससे बदमाश उसे छीनने में सफल रहा, तो दारोगा के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। जब बदमाश पिस्टल छीन कर जंगल की ओर अंधेरे का लाभ उठाकर भागा, तो अन्य पुलिसकर्मियों ने उस पर फायर क्यों नहीं किया। मुख्यालय से एसओजी टीम को पहुंचने में समय लगा होगा। तब तक बदमाश गेहूं के खेत में पिस्टल लिए क्यों रुका रहा और उसने पूरी मैगजीन होने के बावजूद केवल एक फायर ही ही पुलिस की ओर किया।