Kis Kisko Pyaar Karoon 2’ First Song: कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा एक बार फिर कॉमेडी फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' के सीक्वल के साथ हंसी का डबल डोज लेकर आ रहे हैं। कपिल शर्मा की ये कॉमेडी फिल्म अगले महीने 12 दिसंबर को रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म " किस किसको प्यार करूँ 2" का नया साउंडट्रैक 13 नवंबर को रिलीज़ किया जाएगा। कपिल ने इस फिल्म के लिए किसी और को नहीं, बल्कि हिटमेकर हनी सिंह को आमंत्रित किया है।
13 नवंबर को होगी रिलीज
कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूँ 2' अपने प्रचार अभियान की शुरुआत हनी सिंह द्वारा गाए गए एक धमाकेदार पंजाबी गाने से करेगी, जो इसी हफ्ते रिलीज़ होने वाला है। ये गाना 13 नवंबर को रिलीज किया जा रहा है। हनी सिंह के इस गाने का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। वहीं, कपिल शर्मा की इस फिल्म का भी उनके फैंस इंताजर कर रहे हैं। बता दें कि अभी हाल ही में कपिल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर रिलीज डेट की जानकारी साझा की थी, तब एक यूजर्स ने लिखा था कि 'फिल्म बहुत शानदार होने वाली है।' वहीं दूसरे यूजर ने कहा, फिल्म से ज्यादा हनी सिंह के गाने का इंतजार है। इसके अलावा अन्य यूजर्स कपिल शर्मा के कॉमेडी अंदाज को देखने का इंतजार कर रहे हैं।
‘किस किसको प्यार करूं 2’ के बारे में
वर्ष 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' की अगली कड़ी, जिसमें कुमार शिव राम किशन की कहानी दिखाई गई थी, जो चार महिलाओं से शादी कर लेता है। वहीं किस किसको प्यार करूँ 2" में कपिल के साथ इस हंसी-मज़ाक से भरपूर सफ़र में हीरा वरीना, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी और आयशा खान भी शामिल हैं। अनुकल्प गोस्वामी द्वारा निर्देशित "किस किसको प्यार करूं 2" का निर्माण रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास-मस्तान ने वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट के तहत अब्बास-मस्तान फिल्म प्रोडक्शन के सहयोग से किया है। यह आगामी फिल्म 12 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।